जाने, DSLR कैमरा के बारे मे

Complete information about DSLR camera



आज के इस मॉडर्न जमाने मे और फैशन के दौर में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जिसे फोटो खिंचवाने का शौक ना हो। मोबाइल कैमरे ने भले ही सेल्फी को बढ़ावा दिया हो लेकिन आज बेस्ट फोटोग्राफी के लिए DSLR कैमरा आज भी लोगों के दिलों की पहली पसंद बना हुआ हैं। चाहें शादी-फंक्शन हो या किसी का बर्थडे समारोह हो या कोई और प्रोग्राम हो, हर जगह DSLR कैमरा का ही प्रयोग देखने को मिलता हैं। 



कई लोगों ने DSLR कैमरे का use तो किया भी होगा लेकिन DSLR कैमरे के बारे में वे अच्छे से नहीं जानते होंगे। वे सिर्फ और सिर्फ यह जानते होंगे की DSLR कैमरा अच्छी फोटोग्राफी को करने मे काम आता है लेकिन वे यह नहीं जानते हैं की इस कैमरे का यूज़ कैसे करना है। इस कैमरे के क्या-क्या फंक्शन है और तो और यह कैसे दुसरे डिजिटल कैमरों से अलग है। 


आज भले ही बहुत से नए-नए तरीके के सेल्फी फ़ोन मार्केट मे आये है लेकिन DSLR कैमरे के सामने महंगे से महंगे फोन की कोई अहमियत नही हैं। DSLR कैमरे से ली गई photos में और फ़ोन के photos में रात-दिन  का  अंतर  होता  है। DSLR   के  फीचर Smartphon के कैमरे से बहुत ही अलग होते है। आज की इस सुंदर पोस्ट में हम समझेंगे की DSLR कैमरा क्या होता है, यह किस तरह से काम करता है और इसके फंक्शन क्या-क्या है?




DSLR का फ़ुल फॉर्म क्या होता है (What is the full form of DSLR?) :-

DSLR की फुल फॉर्म "Digital Single Lens Reflex" होती हैं।




DSLR कैमरा क्या है (what is DSLR camera) :-

DSLR कैमरा एक डिजिटल सिंगल लैंस रिफ्लेक्स कैमरा है जो की Digital Format में photos और videos कैप्चर करता है तथा उसे ilectronic image sensor की मदद से record करता है। इस DSLR कैमरे में आप photo लेने के बाद तुरंत ही उस photo को भी देख सकते है, और उसे डिलीट भी कर सकते है और उसकी जगह नया फोटो भी ले सकते है। 


इसके लैंस भी बहुत एडवांस होते है और यह हमारे फ़िल्मी कैमरे से बिल्कुल ही अलग होता है। इसके फीचर की बात करे तो इसके फीचर ही इस कैमरे को यूनिक बनाते है। इसके लैंस और एडवांस फीचर आपको एक parfact picture में मदद करते है, तो चलिए DSLR कैमरा क्या हैं इसके बारे मे तो आपको समझ मे आ ही गया होगा, तो आईये अब हम जानेंगे कि DSLR कैमरा के parts कैसे काम करते है?




DSLR कैमरा का इतिहास (History of DSLR Camera) :-

DSLR कैमरा का अविष्कार 1989 में हुआ था जिसे Steven Sasson और Robert Hills के द्वारा पहली बार बनाया गया था। 

यह Jury Rigged Prototype नहीं था उस टाइम मे भी  मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल किया जाता था और छवि यानी पिक्चर को संकोचित करता था। 

जैसे जैसे समय बीता वैसे वैसे DSLR कैमरा मे सुधार होता गया और दूसरे digital camera से बेहतर होता गया और आज के समय मे इस कैमरा का इस्तेमाल बहुत ही जोरों सोरो से हर पार्टी, फंगक्शन से लेकर प्रोफेसनल कामों मे भी किया जा रहा है। 





DSLR कैमरा कैसे काम करते हैं (How do DSLR cameras work?) :-

जब आप अपने DSLR कैमरे के पीछे View-finder के माध्यम से देखते हैं, तब आप उसमे से जो भी चीजों को देख सकते हैं वह कैमरे से जुड़े लेंस के माध्यम से होकर गुजरता है, जिसका अर्थ है कि आप उन सभी चीजों को कैप्चर कर सकते हैं, जिन चीजों को आप कैप्चर करने का प्रयास कर रहे हैं। वह लेंस के माध्यम से एक रिफ्लेक्स मिरर में गुजरता है, जो कैमरा चेंबर के अंदर 45 डिग्री के कोण पर स्थित होता है। वो उस दृश्य को लंबवत रूप में एक प्रकाशीय तत्व पर भेजता है जिसे “पेन्टैप्रिज्म” कहते है। 


पेन्टैप्रिज्म फिर दो अलग-अलग दर्पणों के माध्यम से दृश्य को पुन: र्निर्देशित करके लंबवत रूप को तिरछे रूप में परिवर्तित कर देता हैं। 


जब आप अपने DSLR कैमरे से कोई तस्वीर लेते हैं, तब reflex mirror ऊपर की ओर झूलते हुए लंबरूप मार्ग को रोकता है और प्रकाश को बिल्कुल सीधे अंदर जाने देता है। फिर, शटर खुलता है और प्रकाश को image sensor तक पहुंचाता है। 


picture को रिकॉर्ड करने के लिए image sensor को जितना समय लगता है उतने ही समय के लिए शटर खुला रहता है, फिर बाद मे शटर बंद हो जाता है और reflex mirror 45 डिग्री के कोण पर वापस लौट जाता है ताकि View-finder में प्रकाश को फिर से निर्देशित किया जा सके।


जाहिर है, यह प्रक्रिया यहीं नहीं रूकती है। इसके बाद DSLR कैमरे पर बहुत सारी picture प्रकाशित होती है। कैमरा processor image sensor से जानकारी लेता है, फिर इसे एक सही प्रारूप में परिवर्तित करता है, फिर इसे मेमोरी कार्ड में save कर देता हैं। 


इस पूरी प्रक्रिया को होने में बहुत कम यानी क्षण भर का ही समय लगता है। कुछ DSLR कैमरा एक सेकंड में ग्यारह से ज्यादा बार ऐसा कर सकते हैं। 


अब तो आप समझ ही गए होंगे कि DSLR कैसे काम करता है ये केवल आसान भाषा में मैंने आप लोगों को सारी जानकारी प्रदान की हैं। 




DSLR कैमरे के पार्ट्स कौन-कौन से है (What are the parts of DSLR camera?) :-

DSLR कैमरा से फोटो कैसे खिचे यह तो सभी को पता होगा, पर क्या आपको यह पता है कि इसके सभी पार्ट्स कैसे काम करते है? अगर नहीं तो चलिए जानते हैं इसके बारे मे। 

1. Lens =>   DSLR कैमरे में कुल तीन लेंस होते है। 

A- standard lens

B- kit lens

C- prime lens


A=>  सबसे पहला “standard lens” हैं जो की अब use नहीं किये जाते हैं। इन लेंस(standard lens) का इस्तेमाल फिल्म कैमरे में किया जाता था जो की 50MM रेंज की होती थी। इन लेंस को  standard lens इसलिए कहते थे क्योंकि यह लेंस पहले कैमरे के साथ आते थे और आप इनमे कोई Adjustment नहीं कर सकते थे। 


B=>  दूसरा लेंस “kit lens” हैं जो की अब DSLR कैमरे में use होते है। इन lens को रोज होने वाली शूटिंग के लिए डिजाईन किया गया था ताकि लोग daily basis पर इससे फोटो क्लिक कर सके। 


C=>  तीसरा लेंस है “prime lens” हैं। इनमे पहले से ही Focal Length fixed होता है, इसलिए इन्हें Fixed Lens भी कहा जाता है। इसमें zoom in या zoom out करने का कोई भी विकल्प मौजूद नहीं होता है। Prime lenses अत्यंत sharper होते हैं zoom lenses की तुलना मे। ऐसा इसलिए होता हैं क्यूंकि उनके पास extra glass अन्दर में नहीं होता है। 




2. Reflex Mirror =>   कैमरे का वह भाग जहां पर किसी image की Reflex दिखाई देती है। यह कैमरे का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग होता हैं। यह mirror लेंस के ठीक back side मे लगा होता है जिससे लेंस से आने वाली लाइट इसपे पड़ती है और यह उसे एब्जार्व कर लेती है। 




3. Shutter =>   यह पार्ट हर तरह के कैमरे में होता है। इसका काम कैमरे में जा रही लाइट को कण्ट्रोल करना करना होता है। शटर जितना जल्दी बंद होगा उतना ही कम लाइट image को मिलेगा और शटर जितना धीरे बंद होगा उतना ही ज्यादा लाइट image को मिलेगा। लाइट के ज्यादा होने से फोटो ज्यादा Bright दिखती है और लाइट के कम होने से फोटो Dark दिखती है। 

आपको इन दोनों के बीच का combination यूज़ करना होता है ताकि फोटो परफेक्ट और अच्छे से आ सके। 



4. Image Sensor =>   कैमरे का शटर जब एक बार बंद हो जाता है तो image sensor उस image को कैप्चर कर लेता है। जितना sensor बड़ा होगा उतनी ही डिटेल में फोटो अच्छी आएगी। image sensor अगर छोटा होगा तो image छोटी आएगी और दिखने में भी Clear नहीं होगी। 

DSLR जैसे कैमरे में बहुत बड़े sensor का use होता है जिसके कारण आपको एक बहुत ही अच्छी और परफेक्ट image मिल जाती है। 




5. Focusing Camera =>   यह DSLR कैमरे का बहुत ही महत्वपूर्ण अंग हैं। यह आपके द्वारा खीची गई उस फोटो का Preview भी दिखा सकता है जिस चीज की आप फोटो लेने जा रहे है। इसमें आप सामने दिख रही image को View Finder में भी देख सकते है कि आप ने जिस भी चीज की फोटो ली है उसकी image सही से आ रही हा या नहीं। 




6. Condenser Lens =>   इसमें 2 Convex लेंस होते है और इन lenses को डिजाईन करने का कारण सिर्फ इतना है कि जो लाइट लेंस पर पड़े वो सीधी रहे और एक पथ पर चले। 




7. Pentaprism =>   यह  prism पाँच कोनो वाला एक Reflecting प्रिज्म होता है जो किसी भी लाइट को 90 डिग्री पर मोड़ देता है चाहे वो लाइट 90 डिग्री के प्रिज्म में आई हो या नहीं। ऐसा करने से लाइट image पर सीधी पड़ती है और फोटो Clear आती है। 




8. Eyepiece / View Finder =>    यह DSLR कैमरे का वह भाग होता हैं जहां से आप image को देख पाते है यह View Finder होता है। यह एक LED ग्लास टाइप जैसा होता है इसमें आप जिस चीज की फोटो लेने जा रहे है उसे भी देख सकते है। View Finder की मदद से फोटो पर अच्छे से focus को सेट किया जा सकता है। 





स्मार्टफोन कैमरा और डी एस एल आर कैमरा में क्या अंतर है (What is the difference between smartphone camera and DSLR camera?) :-

मोबाइल के कैमरे और DSLR कैमरे में वही अंतर है जो की एक प्रोफेशनल और अनप्रोफेशनल चीज में होता है। DSLR कैमरे में image sensor बहुत ही बड़ा होता है जबकि मोबाइल के कैमरे में यह बहुत छोटा होता है। जितना बड़ा सेंसर होता है उतनी ही अच्छी फोटो आती है। 


ज्यादा MP(मेगापिक्सेल) का कैमरा होने से कुछ नहीं होता फोटो की क्वालिटी केवल उसके sensor पर निर्भर करती है। अभी तक फोटो के मामले में DSLR कैमरा बहुत ही जबरदस्त रिजल्ट दे चुका हैं। 


Mobile Camera के तुलना में DSLR में फोकस बहुत ही शानदार तरीके से किया जा सकता है। इसके अलवा DSLR Camera की बैटरी लाइफ भी बहुत ज्यादा होती है Mobile Camera की तुलना में। 





डी एस एल आर कैमरा का कितना रेट है (How much does a DSLR camera cost?) :-

DSLR क्या होता हैं यह हमने जाना यदि हम बात करे DSLR कैमेरे के दाम के बारे मे तो यह आप के बजट पर निर्भर करता है कि आप किस तरह का कैमरा खरीदना चाहते है।


क्यों कि बाजार मे आपको हर रेट का DSLR कैमरा देखने को मिलेगा पर यदि अगर हम बात करे प्राइस की तो एक बेस्ट DSLR कैमरे का दाम 50000 से शुरू होकर दो लाख के बीच हो सकता है|


यह आप के बजट पर निर्भर करता है कि आप किस उपयोग के लिए DSLR कैमरा लेना चाहते है और आपका बजट क्या है|