व्हाट्सएप स्कैम ( scam) से कैसे बचा जा सकता हैं

(आप भी बन सकते हैं  व्हाट्सएप स्कैम के  शिकार )

                               


दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग तो जानते होंगे कि व्हाट्सएप सबसे सस्ता , सरल , सुखद और सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है जिससे टेक्स्ट, विडियो, वॉयस एसएमएस, डॉक्यूमेंट, इमेज और भी बहुत कुछ इस ऐप्स के जरिए बड़ी ही सरलता के साथ भेजे जाते हैं |


सिर्फ यही नहीं, व्हाट्सएप के जरिए आप कहीं भी विडियों कॉल या वॉइस कॉल कर करते हैं| आज इस ऐप की वजह से घर पर ही रहकर उन तमाम सारे कार्यो को कर पा रहे हैं जिनके लिए हमें ऑफिस जाना पड़ता था|


दुनिया भर के न जाने कितने लोग इस ऐप का इस्तेमाल करके इसकी लोकप्रियता में चार चाँद लगा रहे हैं | संसार में जितने लोग भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं उनमे से 80% लोग इस ऐप का इस्तेमाल संदेश भेजने के लिए करते हैं |



इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कहीं भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा, केवल आपको डाटा ही खर्च करना होगा | इस ऐप ने लोगो की दूरियों को काफी हद तक कम कर दिया हैं|



इस ऐप की काफी खासियत हैं उनमे से एक यह हैं कि यह खुद को समय समय पर अपडेट करता रहा हैं और इसी के साथ इसमें नये नये फीचर भी जुड़ते रहे हैं| और साथ ही साथ साइबर सुरक्षा की दृष्टि से भी खुद को पहले से ज्यादा मजबूत कर रखा हैं |



मगर साइबर ठग भी लोगों का डाटा चुराने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं| साइबर ठग कस्टमर का डाटा चुराने के लिए अब व्हाट्सएप पर एक्सटर्नल लिंक भेजने के ऑप्शन का पूरा पूरा फायदा उठा रहे हैं, ताकि लोगों  अलग-अलग  लालच  देकर  व्यक्तिगत  जानकारी हासिल  की  जा  सके|



ये साइबर ठग 24 घंटे अपने काम को अंजाम देने के लिए सक्रिय रहते है | ये हर वक्त एक नये व्यक्ति की तलाश में लगे रहते हैं | इन दिनों "Rediroff.com" या "Rediroff.ru" नाम का एक नया व्हाट्सएप स्कैम सामने आया है, जो व्हाट्सएप एक लिंक भेजकर लोगों को उकसाता है और अगर  कॉल  करेगे  तो  हर बार एक नये  नम्बरों से  कॉल आयेगी|



व्हाट्सएप इस वक्त सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और इसका फायदा ऑनलाइन ठग भी उठा रहे हैं | जिससे आपको बचने की जरूरत है। इस स्कैम के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल पायी  है कि इसकी शुरुआत कब से हुई है, लेकिन हाँ इसके शिकार अब तक कई लोग हो चुके हैं | 


आईये समझते हैं इस पूरी खबर को......

  साइबर ठग व्हाट्सएप यूजर्स को एक लिंक भेजते हैं, जिसमें झूठा दावा किया जाता है कि यूजर्स एक आसान से सवाल का जवाब देकर ढेरों इनाम जीत सकते हैं और अनेकों लोक लुभावने इनामों के लालच के चक्कर में आकर ठगो के जाल में फँस जाते हैं| जैसे ही लोग उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं, तो तुरंत उन्हें एक नए वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जहां उन्हे ( आपका इनाम निकल आया हैं या आपको इनाम देना हैं ) भ्रमित करके उन्हें नाम, उम्र, पता, बैंक जानकारी और अन्य व्यक्तिगत डाटा जैसी जानकारी भरने के लिए कहा जाता है|



  ये वेबसाइट यूजर्स के द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी को इक्ट्ठा करती है और इस डिटेल्स का दुरुपयोग धोखाधड़ी, लेनदेन या अन्य गलत तरीको जैसे कार्यो के लिए किया जाता है|
                             


  सबसे पहले साइबर ठग लोगों के साथ बातचीत शुरू करते हैं और उनसे मीठी मीठी बातचीत करते हुए ये जताने की कोशिस करते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा वो ही आपका ख्याल रखते है और आपका विश्वास जीतने के लिए तारीफ भी करते हैं और जैसे ही वो अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं वैसे ही लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं|



  अब तो साइबर ठग लोगों को ठगने के लियेे तो नये नये पैतरे अपना रहे हैं |लोगों द्वारा ली गई जानकारी की मदद से हैकर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं| इन जानकारियों को डार्क वेब पर भी बेचा जा रहा है| इसके अलावा यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करके वेबसाइट की भाषा बदल दी जा रही है और कई तरह की पेड सर्विस पेज पर दिखाई जा रही है।




  इन दिनों लोगों को अलग-अलग तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं| ये पैतरा भी उन तमाम पैतरों में शामिल हैं जो लोगों को ठगने में साइबर ठग इन दिनों प्रयोग कर रहे हैं| जैसे "माफ करें, मैंने आपको नहीं पहचाना" या "क्या मैं जान सकता हूं आप यह कौन है" या आप किस जगह से बोल रहे हैं| इस तरह के  मैसेज भेजे जा रहे हैं|




ऐसे स्कैम से कैसे बचा जाएं.......



यदि आपके पास कोई ऐसा मैसेज आता है जिसमें कोई लिंक है और उस लिंक मे "Rediroff.ru"   या "Rediroff.com" हैं तो आप तुरंत उस मैसेज की रिपोर्ट नज़दीकी पुलिस स्टेशन में करें|



  इसके अलावा इस लिंक पर क्लिक करने की गलती कभी ना करें | ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट करें और किसी को फॉरवर्ड ना करें| यदि आपसे लिंक पर गलती से क्लिक हो भी गया हो, मगर आगे अपनी गोपनीय जानकारी को फॉर्म में ना भरें|


★ यदि आपके फोन में कोई ऐसा एप है जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया है तो उसे तुरंत डिलीट करें या आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं|

व्हाट्सएप की ये ट्रिक अपनाओ, जल्दी खत्म होने वाले डाटा से निजात पाओ |

--व्हाट्सएप की ये ट्रिक इंटरनेट डाटा जल्दी खत्म होने की  समस्या को करेगी दूर --





दोस्तों आज मै आपको जो बात बताने जा रहा हूँ, ये खास कर उनके लिए हैं जिनकी अधिकतर यह शिकायत रहती हैं कि जब भी वो सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो  उनका डाटा जल्दी और ज्यादा खर्च होता हैं |
                                       

                                    

तो दोस्तों दुनिया में अगर सबसे  ज्यादा लोकप्रिय ऐप हैं तो वो हैं व्हाट्सएप | आज कल तो सभी एंड्रॉयड फोन यूज करने वालो की जुबान पर ये ऐप हैं | जिससे टेक्स्ट, विडियो और इमेज के जरिए संदेश भेजे जा सकते हैं | इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कही भी मैसेज कर सकते हैं |
                                


इन दिनों व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल कामो के लिए नही रह गया हैं बल्कि इससे तो अब बहुत से प्रोफ़ेसनल कार्यो के साथ साथ नए कार्यों को भी बड़ी आसानी से किया जाने लगा हैं |इसके साथ ही वॉइस नोट फीचर का भी अधिक से अधिक इस्तेमाल होने लगा है।



आजकल तो दुनिया भर मे 80% से ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं | इस ऐप ने लोगों की दूरियों को भी कम कर दिया हैं | 



नये साल को विश करना हो या त्योहार को विश करना हो या किसी को शादी का कार्ड भेजना हो या किसी के डाक्यूमेंट भेजने हो ऐसे बहुत से रोजमर्रा के के काम हैं जो इस ऐप के माध्यम से सरलता  और सुगमता के  साथ  संपन्न  किये जा रहे हैं|



जितना ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ा है उतना ही ज्यादा इसकी वजह से डाटा भी खर्च होने लगा है | सबसे ज्यादा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट भेजने से आपका डाटा खर्च होता है | इसकी वजह से आप कभी-कभी परेशान हो जाते होंगे और कभी कभी डाटा खत्म होने की वजह से कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ता हैं |



पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिसके माध्यम से आप सेटिंग में कुछ चेंज करके अपना जल्दी डाटा खत्म होने की समस्या को रोक सकते हैं |


और साथ ही साथ डाटा खत्म होने की वजह से जो काम बीच मे छूट जाते हैं उससे भी निजात मिलेंगी |


आईये बताते हैं कि इसे कैसे करना हैं....... 



(पिक्चर - 1)    

स्टेप - 1= सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन (open) करे | फिर टॉप पर राइट में वर्टिकल डॉट (तीन खड़े बिंदु) मेन्यू पर क्लिक करना होगा | जैसा की  ऊपर  की पिक्चर (picture)-- 1 में दर्शाया गया हैं |




(पिक्चर - 2)     

स्टेप - 2= फिर आपको नीचे सेटिंग (settings) का ऑपशन मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 2 में दर्शाया गया है।





(पिक्चर  - 3)   

स्टेप - 3= इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन खुल जायेंगे| उन ऑप्शन में से आपको स्टोरेज और  डाटा  ऑप्शन पर  क्लिक  करना हैं | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 3 में दर्शाया गया है।




(पिक्चर - 4)           

स्टेप - 4= इसके बाद आपको लेस डाटा का ऑप्शन दिखेगा,इसे इनेबल कर दें | इनेबल करते ही आपका डाटा कम खर्च होने लगेगा | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 4 में दर्शाया गया हैं |




(पिक्चर - 5)     

स्टेप -5= इसके अतिरिक्त ऑटो मीडिया डाउनलोड से जुड़े ऑप्शन में जाकर आप, अपने आप डाउनलोड हो जाने वाले फोटोज , वीडियो (🎥), डाक्युमेंट और ऑडियो (🔊) को भी रोक सकते हैं |जैसा की  ऊपर की  पिक्चर (picture)-- 5 में दर्शाया गया हैं |


इससे सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपके स्टोरेज के साथ-साथ डेटा की भी बचत होती रहेगी|



(इसके साथ साथ इंटरनेट के उपयोग से जुड़े नीचे कुछ ऑप्शन  दिखाई देंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं|)