इंटरनेट स्पीड को बढ़ाये चुटकियों मे

Increase internet speed in a jiffy



दोस्तो इंटरनेट आज के समय मे सभी लोगों की जरूरत  बन चुका है और आज के समय मे हम सभी लोग  4G जैसे Fast इंटरनेट नेटवर्क का उपयोग कर रहे है। लेकिन फिर भी बहुत से लोगो को अपने इंटरनेट स्पीड से काफी शिकायत रहती हैं क्योंकि उनके एंड्रॉइड फोन और कंप्यूटर या लैपटॉप में 4G डाटा स्पीड काफी कम आती है या फिर काफी Slow रहती है।


लेकिन क्या आप जानतें हैं कि आप अपने इंटरनेट स्पीड को बढ़ा भी सकतें हैं और इसके बहुत सारे उपाय  भी है। लेकिन हम आपको यहाँ पर मात्र 12 उपायों के बारे मे जानकारी देंगे। 



तो चलिए इसके बारे में अब विस्तार से जान लेते है कि अपने इंटरनेट स्पीड को कैसे बढ़ा सकतें हैं। लेकिन उससे पहले आपको यह जानना बहुत ही जरूरी हैं कि जैसे......


1.  Internet Speed क्या है ?

2.  Internet Speed कैसे काम करती है ?

3.  Internet की Speed कम क्यों होती है ?


इन तीन टॉपिक के बारे मे जानने के बाद ही हम इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने के विषय मे जानेंगे। 



तो चर्चा करते सबसे पहले topic पर कि "Internet Speed क्या है ?"..... 



Internet Speed वह स्पीड होती है जिसके द्वारा  आप इंटरनेट  की मदद से deta को तेज़ी से Transfer करते है या फिर Receive करते हैं। इसको इस प्रकार समझा जा सकता है कि अगर आप के इंटनेट की स्पीड 5Mbps है तो आप 1 Second में 5mb डेटा को Receive कर रहे है। 

यह सभी को मालूम है कि इंटरनेट  की  स्पीड को  Bytes  Per  Second में  मापा  जाता  है और  इसको  मापने  के लिए आपको  "Internet  Speed  Test  Toolकी  मदद लेनी  पड़ती है। तो अब  आप  समझ  गए  होंगे कि  इंटरनेट स्पीड क्या है ?




अब हम बात करते हैं कि "Internet Speed कैसे काम करती है?"........ 

इंटरनेट स्पीड Wire और Wireless माध्यम से हम  तक  पहुँचती है। और इसकी क्षमता Bandwidth पर ही निर्भर करती है। इसको आप इस प्रकार से समझिए,  मान लेते है कि आपके इंटरनेट की स्पीड 2 Mbps की  है और आपको 5 Mbps की कोई फ़ाइल डाउनलोड करनी है। 

तो ऐसे में आपके Bandwidth की क्षमता को  केवल 2Mb को 2 सेकेंड के समान को लेकर आने की है तो उसको 8 Mb की फ़ाइल लाने में 8 सेकेंड का समय लगेगा। तो आपने अब यह भी जान लिया कि इंटरनेट स्पीड कैसे काम करती है?




अब हम बात करते हैं कि "Internet की Speed कम क्यो होती है ?"....... 



धीरे इंटरनेट स्पीड के कई कारण होते है जैसे कि यूजर की Capacity के मुकाबले कम Bandwidth का मौजूद होना हो सकता है या फिर गलत APN का प्रयोग करना हो सकता हैं या आपके मोबाइल में अच्छे और तेज़ इंटरनेट सपोर्ट करने वाले हार्ड्वेयर का न होना भी हो सकता हैं। लेकिन और भी कई ऐसे कारण होते है जिनके वजह से आपके मोबाइल या  कंप्यूटर या लैपटॉप में इंटरनेट की स्पीड Slow हो जाती है। जैसे  कि कम Low Preference Network 2g का होना, सर्वर का Down होना, Bandwidth की कमी होना, स्पीड लिमिट का सेट होना या फिर Low क्वालिटी के Router का होना।

ये सभी मुख्य कारण है। अगर आप धीमी इंटरनेट स्पीड को  महसूस कर रहे है तो आप अपने इंटरनेट प्लान और  Bandwidth की जाँच अपने इंटरनेट Operator के  द्वारा ज़रूर करवानी चाहिए |




तो चलिए इतना सब कुछ जानने के बाद अब हम सबसे जरूरी टॉपिक "Internet Speed को कैसे बढ़ाये" के बारे बताते हैं।

अगर आपके एरिया या आपके इंटरनेट प्लान की स्पीड 2 Mbps की है तो ऐसा कतई नही हो सकता है कि आप इंटरनेट की स्पीड को 10 mbps तक बढ़ा सकें।लेकिन हाँ यदि आपके इंटरनेट की स्पीड आपके द्वारा लिए गए प्लान से कम आ रही है तो आप अपने उस लिए गए प्लान के मुताबिक इंटरनेट की स्पीड को बढ़ा सकते है। तो चलिए जानते है कि आप किन आसान तरीको को फॉलो करके मोबाइल या कंप्यूटर में  इंटरनेट स्पीड को बढ़ाया जा सकता है।...... 



1.  APN settings को सही करके। 

आपके मोबाइल में  इंटरनेट चलने के लिए APN सेटिंग बहुत महत्वपूर्ण सेटिंग है। अगर आपके इलेक्ट्रॉनिक Device में सही APN नहीं सेट होगा तो आपका इंटरनेट धीमे या फिर बिलकुल बंद हो  सकता है।

तो आप सबसे पहले अपने मोबाइल की सेटिंग्स में जाकर अपने APN को चेक करे और उसको Default RESET कर दे। ताकि यदि कुछ सेटिंग्स में गड़बड़ी हो  तो वो खुद ब खुद सही हो जाए।




2.  Mobile या Computer में ads blocker  का उपयोग करके। 

मोबाइल या कंप्यूटर लैपटॉप पर Internet Browse करते  समय आपने Ads को तो ज़रूर  देखा होगा जो कि Video या Image के Form में होते है और लोड होने के लिए इंटरनेट का अधिक से अधिक इस्तेमाल करते है।

ऐसे में आपका Main Page बहुत धीरे लोड होता है जिसके कारण आपको Slow इंटरनेट का एहसास  होता है। 

अगर आप Ads Blocker का उपयोग करते हैं। तो  आपके ब्राउज़र में Ads लोड नही होगी, जिसके कारण आपका इंटरनेट आपके Actual Web Page को  fast लोड करेगा और आपको फास्ट इंटरनेट का  एहसास होगा।




3.  Device को Change करके। 

गर आप आज के नये समय मे पुराने डिवॉइस को  इस्तेमाल कर  रहे हैं तो उनमें लगे Components भी पुराने  और Low  कैपेसिटी के होंगे, जो की शायद आज के नये  समय की जरूरत के हिसाब से Slow हो  सकते है।

जैसे कि इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइस की Network Strength की  क्षमता कम हो या फिर उसके अंदर का लगा Modem आज के समय के इंटरनेट स्पीड को न संभाल पा रहा हो।

ऐसे में भी आपको अपने Device में Slow इंटरनेट स्पीड की प्रॉब्लम महसूस होगी। तो ऐसे मे आप अपने पुराने  मोबाइल Device को चेंज कर दे।




4.  फालतू Apps को delete करके। 

अगर आपके मोबाइल के कुछ ऐसे ऐप्स मौजूद है  जिनका उपयोग आप अपने जीवन मे रोज नही करते है  और केवल जरूरत पड़ने पर ही करते है तो आप उन ऐप्स को अनइंस्टाल कर दे।

क्योकि यह आपके इंटरनेट का रेगुलर इस्तेमाल करते रहते है। तब भी जब आप उन ऐप्स को इस्तेमाल नही  कर रहे होते और ऐसे में भी आपका इंटरनेट Slow हो  जाता है।

तो आप फालतू ऐप्स को अनइंस्टाल करके भी अपने इंटरनेट स्पीड को कुछ हद तक बढ़ा सकते है। इसके साथ आपके Device में स्पेस भी खाली होगा। 





5.  Background ऐप्स को बंद करके। 

आप अक्सर जब भी फेसबुक या इंस्टाग्राम जैसे ऐप्स का  उपयोग करते है तब उनको बैकग्राउंड में Open छोड़ देते है। 

ऐसे में जब आप कुछ अन्य काम या Web Browsing कर रहे होते है तब भी आपको Slow इंटरनेट स्पीड का एहसास होता  है।

क्योंकि बैकग्राउंड में रन कर रही फेसबुक जैसी ऐप्स आपके  इंटरनेट डाटा का अधिक इस्तेमाल कर रही होती है।

ऐसे में आप अपने मोबाइल के बैकग्राउंड ऐप्स को Close करके भी इंटरनेट स्पीड को बढ़ा सकते है। हो सके तो सेटिंग्स में जाकर उनको Force Stop कर दे ताकि वह ऐप्स पूरी तरह  से बंद हो जाए।




6. Data Management ऐप्स का उपयोग   करके। 

आज के समय मे बहुत से डाटा मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर  फ्री में उपलब्ध है जिसकी मदद से आप यह जान सकते  है कि कौन सी मोबाइल ऐप्स ज्यादा इंटरनेट डाटा को Consume कर  रही है। और  डाटा  मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर  की  मदद  से  आप  उनके  डाटा  के Consumption पर लिमिट लगा सकते है या पूरी  तरह से बंद कर सकते है। यह भी आपके मोबाइल की  इंटरनेट स्पीड को बढ़ाने में सहायता करता है।




7.  Fast browser का इस्तेमाल करके। 

आपको हमेशा एक अच्छा और Fast वेब ब्राउज़र ही  इस्तेमाल  करना  चाहिए  क्योंकि  वो  Browser Optimized होते है और वेब Pages को फास्ट  लोड करते है। जिससे कि आपको फास्ट इंटरनेट स्पीड  का अनुभव मिलता है।

अगर आप क्रोम ब्राउज़र का इस्तेमाल करते है तो उसको Update कर ले और उसके सेटिंग्स में जाकर  Light Mood को Enable कर दे।

इससे आपके मोबाइल में वेब Pages फास्ट ओपेन  होगी और आपको इंटरनेट स्पीड भी अच्छा मिलेगा।




8.  Cache clear करके। 

जब भी आप किसी प्रकार के वेब Page को अपने ब्राउज़र या ऐप्स में खोलते है तो उन Pages के    Cache Browser में स्टोर हो जाते है।

जो कि अधिक बढ़ जाने पर आपके इंटरनेट की स्पीड  पर असर डालने लगते है इसलिए आप हमेशा समय  समय पर ब्राउज़र सेटिंग्स में जाकर Clear Cache  और Clear Cookies ज़रूर करे। ताकि आपको  हमेशा फास्ट इंटरनेट स्पीड मिलती रहे।




9.  Best Network preference select   करके। 

अगर आपका नेटवर्क 2G पर सेट है, तो ऐसे में भी आपको  इंटरनेट की स्पीड Slow हो जाती है।

तो आप अपने नेटवर्क को सेटिंग्स में जाकर 3G या 4G नेटवर्क Preference पर सेट कर दे, ताकि आपको  फास्ट इंटरनेट स्पीड मिले। 




10.  सिम को Upgrade करके। 

यदि आप 4G के समय मे भी 2G या 3G नेटवर्क का  इस्तेमाल कर रहे है तो आज ही  अपने सिम  को 4G  में Upgrade करवा ले, ताकि आपको High इंटरनेट स्पीड  मिल सके।

क्योंकि 3G और 2G के मुकाबले आज के समय मे 4G सबसे फास्ट नेटवर्क है और इसमे इंटरनेट स्पीड  आपको 6 से 12 Mbps की आसानी से मिल जाती है।




11.  मोबाइल में Virus Scanner को इंस्टाल   करके। 

Virus Scanner एक बहुत बड़ा फैक्टर है इंटरनेट स्पीड  को बढ़ाने के लिए क्योंकि जब भी आप अपने  फोन में इंटरनेट ब्राउसिंग कर रहे होते है तो कई बार  बैकग्राउंड में Unwanted प्रोसेस होने लगते है जो कि  आपके इंटरनेट resources का उपयोग करते है और  आपके मोबाइल में  Unwanted फ़ाइल को  Secretly Download कर  देते है।

ऐसे में Virus Scanner आपके मोबाइल को Safe  रखता है और सभी Unwanted ऐप्स और Process को ब्लॉक कर देता है तथा इसके साथ साथ आपके ब्राउज़र में Virus वाले वेब Pages को भी ओपेन होने से रोकता है। जिसकी  वजह से आपको Web Browsing करते वक़्त फास्ट इंटरनेट स्पीड का  अनुभव होता है।




12. Ram और Internal Memory को खाली   करके।

किसी भी मोबाइल या कंप्यूटर डिवॉइस को फास्ट चलने के  लिए उसमे उचित रैम और इंटर्नल मेमोरी का होना बहुत  जरूरी है।

अगर आपके फोन का Storage फुल हो गया है या फिर 20% से कम रह गया है तो ऐसे में आपका फोन Slow काम  करने लगता है।

क्योंकि इसका Direct असर आपके फोन के रैम पर पड़ता है तथा मोबाइल में अधिक ऐप्स मौजूद होने से रैम की मेमोरी भी  अधिक इस्तेमाल होती है। जिसके  कारण आपका मोबाइल Device Slow होने लगता है। 

और जब Device Slow काम करेगा तो इंटरनेट स्पीड पर  भी इसका सीधा असर होगा और वो भी  Slow काम करेगा, क्योकि इंटरनेट भी आपके  मोबाइल में मौजूद रैम का कुछ हिस्सा Process के  लिए इस्तेमाल करता है।




ध्यान देने योग्य महत्वपूर्ण बातें..... 

● आप हमेशा अपने फ़ोन में उचित मात्रा में Space  को खाली रखे और सभी सॉफ्टवेयर को Update रखे।

● हमेशा अपने नेटवर्क को 4G पर ही सेट करके  रखे ताकि आपको High इंटरनेट स्पीड मिलती रहे।

● ब्राउज़र में Lite Version को Activate करके  रखे और Lite & Fast वेब ब्राउज़र का ही इस्तेमाल करे जैसे कि  Opera mini, Puffin Browser। 

●  बैकग्राउंड ऐप्स को हमेशा Close रखे ताकि आपके इंटरनेट को वो ऐप्स न Use कर सके।

● Slow होने या इंटरनेट बंद होने की स्थिति में आप  अपने Router और Data को थोड़ी देर के  लिए बंद करके Start करे। अपने मोबाइल नेटवर्क को रिफ्रेश  जरूर करते रहे।