घर पर ठीक कर सकते लैपटॉप और कंप्यूटर

(खुद ही ठीक करे अपने घर पर कंप्यूटर और  लैपटॉप  में स्क्रीन से जुड़ी  समस्याओ को )

 


आज के डिजीटल युग मे कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर से अछूता नही हैं | हर व्यक्ति के लिये कंप्यूटर एक जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइस बन गया हैं |



अगर कंप्यूटर  पर कार्य करते समय मॉनिटर ठीक से काम न करे तो झुंझुलाहट बढ़ने लगती हैं |पी सी  या कंप्यूटर में स्क्रीन से सम्बंधित समस्या हो या कोई और समस्या हो तो विंडोज़ सिस्टम में इसका निदान करना आसान नहीं होता हैं |कभी कभी यह समस्या पुरानी विंडोज़ की वजह से तो कभी कभी यह समस्या मॉनिटर में तकनीकी खराबी के कारण भी हो जाती हैं |



इस समस्या को लेकर आप  बार बार सर्विस सेंटर भी नहीं जाना चाहेंगे |इसमें आपका पैसा बर्बाद तो होगा ही और साथ में समय भी बर्बाद होगा |



आज के जमाने मे हर एक व्यक्ति के पास कंप्यूटर, पी सी, लैपटॉप ये सभी जरूरी डिवॉइस हैं और ज्यादातर लोग इन डिवॉइस के माध्यम से कुछ न कुछ अपने दैनिक कार्यो को भी संपन्न करते होंगे |



जैसे - पेपर वर्क करना, जरूरी दस्तावेज़ के कार्यो को करना, जॉब के फार्मो को भरना, ऑफिस से जुड़े तरह तरह के कामो को करना आदि बहुत से ऐसे काम हैं जो इन डिवॉइस के माध्यम से किये जाते हैं और आगे भविष्य में भी होते रहेगे |


मगर स्क्रीन की समस्या भी कोई छोटी समस्या नहीं है लेकिन  यह इलेक्ट्रोनिक डिवाइस में होने वाली एक आम समस्या है ,जो हमारे दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में बाधा बनती है और इस बाधा से आपका समय और पैसा दोनो बर्बाद होते है।


मगर इस समस्या का हल आपके पास ही मौजूद हैं | आपको किसी भी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नही हैं |



अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला बिना मैकेनिक की सहायता के ये डिवॉइस कैसे ठीक हो सकता हैं | हाँ यह बिल्कुल सच हैं | बस कुछ बातों को ध्यान रखना आपके लिए जरूरी हैं |



अब आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि मानलो आप इनमे से किसी एक डिवॉइस का उपयोग करते हुए अपने कुछ जरूरी कार्यो को कर रहे हैं  और अचानक आपके सामने स्क्रीन से सम्बंधित कुछ निम्न प्रकार की समस्या आ जाए तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं हैं |



स्क्रीन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना अति आवश्यक हैं जिससे की आपका पैसा और समय दोनों बर्बाद होने से बच सके |


आइये बात करते अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन से सम्बंधित  समस्याओं  की.......... 

  

1-- जब आपकी मॉनिटर की स्क्रीन ब्लैक ( काली )  हो जाये तब आप क्या करे....... 


सबसे पहले google ( गूगल) खोलेंगे फ़िर  search box मे windows loader type करेगे | फिर windows loader  v2.2.2 पर क्लिक करना होगा | इसके बाद जो पहला लिंक आयेगा उसपे क्लिक करना होगा | फिर link download 1 के आपशन पर क्लिक करना होगा | फिर download zip पर क्लिक करके download कर लेंगे |  फिर ये download folder मे सेव हो जायेगी | यहाँ से windows loader  v2.2.2 पर क्लिक करेगे | फिर windows loader पर double क्लिक करेगे फिर insttal option पर क्लिक करेगे फिर windows loader  v2.2.2 install हो जायेगी |  इसके बाद ristart बटन पे क्लिक करना होगा | और दोबारा on करना होगा | इस प्रकार से ये समस्या आपकी दूर हो जायेगी |


2-- मॉनिटर मे पॉवर सप्लाई आ रही हो लेकिन ग्राफिक्स न दिख रहा हो तब आप क्या करे.......


इसके लिए आपको सबसे पहले आपको मॉनिटर के पीछे visual display card cabal को निकाल कर कपड़े से साफ कर दे | कभी कभी क्या होता है कि visual display card cabal मे धूल के कड़ आ जाते हैं जिसके कारण visual display card cabal मॉनिटर से कनेक्ट नही हो पाता हैं | तो इस कारण पॉवर सप्लाई होने पर भी मॉनिटर मे ग्राफिक्स नहीं दिखता हैं  |


3-- आपकी मॉनिटर की  स्क्रीन में कुछ धब्बे दिखने लगे तब आप क्या करे........ 


इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जेस्क्रीनफिक्स टूल की मदद ले सकती हैं | स्क्रीन पर ये धब्बे अटका हुआ फिक्सल हो सकता हैं |इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जेस्क्रीनफिक्स वेब टूल उपयोगी हो सकता हैं | यह    स्क्रीन  के  क्षेत्र   मे  हर   सेकेंड  सेकड़ो  अलग - अलग रंगो के साथ अटके हुए पिक्सल के साथ फ्लैस करता हैं | यह लगभग पांच  मिनट बाद पिक्सल को वहा से हटा देता हैं |
         


इसके अलावा एक और प्रभावी टूल हैं जिसका नाम हैं पिक्सल हीलर | इसका उपयोग आप मरे हुए पिक्सल को दुबारा जीवित करने के लिए कर सकते हैं | इसको बिना डाउनलोड किये बिना यूज  नही कर सकते हैं |
      


इसके  अलावा तीन कारणों से भी मॉनिटर में स्क्रीन से सम्बंधित समस्या आ सकती हैं | जो नीचे दिये गये हैं |


          अब आपका में मे यह विचार आ रहा होगा कि क्या ये हमेशा काम करेगा ? नहीं | कभी - कभी स्क्रीन में किसी फिजिकल डिफेक्ट के कारण पिक्सल हमेशा के लिए अटक जाता हैं |


A -- जब विंडोज़ अपडेट हो रही हो लेकिन इंटरनेट कमजोर होने के कारण पूरी तरह से अपडेट न हो पाये |

B -- लाइसेंसी विंडोज़ का पूरी तरह से यूज न करना |

C -- ज्यादा से ज्यादा विंडोज़ 7 का प्रयोग करना |


 


अब आप घर पर खुद ठीक करे कंप्यूटर में नेटवर्किंग की समस्या को

 घर पर ही ठीक करे वाई - फाई नेटवर्क की समस्या को 


आज कल घर पर काम हो या ऑन लाईन कक्षा या कुछ आपका व्यक्तिगत कार्य हो या किसी कॉलेज का काम या किसी मॉल का काम हो , हर जगह कंप्यूटर का उपयोग आपको देखने को मिलता होगा और काम को करने के दौरान आपको कंप्यूटर  मे नेटवर्किंग से जुड़ी छोटी - मोटी  अनेकों  समस्याएं  भी आती होंगी , मगर  हर  छोटी - मोटी समस्या के लिए आप सर्विस सेंटर तो नही जाना चाहेंगे |अगर आप सोचे की ये समस्या घर पर ही ठीक हो जाए तो कैसा लगेगा| बस कुछ टूल का इस्तेमाल करके आप इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते है| जो नीचे हमने बताए है.....




तो आप कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से  काफी हद तक उसे खुद भी ठीक कर सकते हैं  जाने इसे  कैसे  ठीक करें........

           
           पी सी  , लैपटॉप और कंप्यूटर मे नेटवर्किंग से जुड़ी समस्याएं आती रहती हैं इस समस्या के कारण आप का समय बर्बाद तो होता ही है और साथ ही साथ आपका कार्य भी समय पर नही हो पाता है | जरूरी कार्य नही होने के कारण मानसिक तनाव भी शरीर पर हावी होने लगता है |

( पार्ट टाइम इनकम करना चाहते है तो नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर एप डाउनलोड करे। ) 

1= Earn cash (invite code - HHHP5K)

2= Go daily (invite code - S1AFNF)

3= Lucky walk (invite code - SSSQ76)

4= Roze dhan ( invite code - 0YHQOC)

 



तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप वाई - फाई एनालाइजर की मदद ले सकते हैं | कई बार वाई - फाई से सिस्टम कनेक्ट नही होता हैं , तो कभी ईथर नेट की  समस्या  भी आ जाती हैं | इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये वाई - फाई एनलाइजर एक महत्वपूर्ण टूल हैं | यह बिल्कुल मुफ्त टूल हैं | यह उसी प्रकार से कार्य करता हैं जैसा की इसका नाम  हैं | 




यह आपके वाई - फाई नेटवर्क के सेट अप का विश्लेषण ( अलग ) करता हैं ताकि यह देखा जा सके की आपका वायरलेस आस  पास  के अन्य वाई - फाई नेटवर्क मे  हस्तक्षेप  तो  नही कर रहा हैं | यह एक बार विश्लेषण करने के बाद यह आपके लिये  चैनेल सेटिंग के लिए भी कहेगा | यह आपके वाई - फाई की स्पीड मे भी सुधार ला सकता  हैं  या  थोड़ी बहुत गति को भी बढ़ा सकता हैं |



इसके अलावा कुछ  और उपयोगी टूल्स आपके नेटवर्क की समस्या को दूर कर सकते हैं जैसे कि साफ्ट परफेक्ट नेटवर्क स्कैनर टूल | इस टूल्स के माध्यम से भी आप अपनी नेटवर्क की समस्या को  काफी हद तक दूर कर सकते हैं |



आप अगर फ्रिज खरीदने का सोच रहे है तो इन बातो का विशेष ध्यान रखे

(आप अगर फ्रिज खरीदने 

 का सोच रहे है तो इन बातो 

 का विशेष ध्यान रखे ) 



गर्मी मे आप फ्रिज लेने को सोच रहे है, तो खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार बाजार मे विभिन्न ब्रांड के विभिन्न फीचर्स और आकार मे उपलब्द है।



1 . आप का फ्रिज कैसा होना चाहिए |

आजकल बाजार मे बहुत सारे फ्रिज मिलेंगे लेकिन यह जरूरी नही की वे सभी आपके लिए हो | आजकल बाजार मे सिंगल डोर फ्रिज, डबल डोर , टॉप  फ्रीजर ,बॉटम फ्रिजर, साइड बाय साइड फ्रिजर , बिल्ट इन फ्रिजर जैसे फीचर्स वाले फ्रिज उपलब्द हैं |



2 . सबसे पहले स्टार रेटिंग का ध्यान रखें |

आप अगर फ्रिज खरीदे तो स्टार रेटिंग देखकर खरीदे यानि जितने ज्यादा स्टार उतनी बिजली की कम खपत होगी | जितने समय मे एक स्टार रेटिंग वाला फ्रिज 100 रुपये की बिजली खपत करेगा उतने समय मे पाँच स्टार रेटिंग वाला फ्रिज 60 रुपये की बिजली खपत करेगा | 

आजकल बाजार मे एक स्टार से लेकर पाँच स्टार तक के फ्रिज बाजार मे उपलब्द हैं | आजकल बाजार मे इन्वर्टर तकनीक पर आधारित फ्रिज उपलब्द हैं जो 5 स्टार रेटिंग के मुकाबले 15 से 30 फीसदी ज्यादा एनर्जी सेविंग करते हैं |



3 . स्पेस के अनुसार फ्रिज चुने। 

फ्रिज ऐसा चुने कि आपके घर के दरवाजे से आसानी से अंदर आ सके और किचेन मे आसानी से सेट हो सके | इसके अलावा रोजाना खोलने मे कोई दिक्कत न हो क्योकि छोटे घरों मे फ्रिज रखने मे काफी दिक्कत होती हैं |



4 . क्षमता के अनुसार फ्रिज का चुनाव करना। 

छोटे से लेकर बड़े साइज तक की रेंज में फ्रिज बाजार मे आसानी से आपको मिल जायेंगे लेकिन आपके घर मे अगर 3 से 4 लोग हैं तो आपके लिये 190 से 250 लीटर तक की क्षमता वाला  फ्रिज सही होगा | अगर परिवार बड़ा है तो आप अपनी परिवार की संख्या के अनुसार फ्रिज का चुनाव कर सकती हैं |



5 . स्टाइल और डिजाइन के अनुसार फ्रिज का चुनाव |

आजकल बाजार मे तरह तरह के स्टाइल और डिजाइन के फ्रिज उपलब्द है जैसे सिंगल और डबल डोर वाले फ्रिज| किचन को सुंदर लुक देने के लिए फ्रिज के अनूठे डिजाइन मिलेंगे|अच्छा लुक देने के लिए आजकल ब्रांड फ्लोरल प्रिंट के फ्रिज बाजार मे आ रहे हैं जो देखने मे स्टाइल लगते हैं |



6  . वैरायटी के अनुसार फ्रिज का चुनाव |

टेक्नोलॉजी की इस दुनिया मे वैरायटी की कोई कमी नही है|इसमें सिंगल डोर, डबल डोर, साइड बाइ साइड, टॉप फ्रीजर एंड बॉटम फ्रीजर फ्रिज और फ्रीजर लेस फ्रिज उपलब्द है| 

यदि आपको फ्रीजर की जरुरत नही है तो आप बिना फ्रीजर वाला फ्रीज ले सकती हैं | साथ ही कई फ्रिज एंटी -  बैकटीरियल एयरटाइट गैस्केट के साथ आ रहे हैं जिनमे फ्रिज  मे रखे खाने को बाहरी कीटाणु और बैकटीरिया प्रभावित नही कर पाते हैं |



7  .   जरूरी फीचर्स |

फ्रिज का करते समय हमेशा उसकी क्षमता, कंप्रेसर, कूलिंग सिस्टम, एयर फिल्टरेशन सिस्टम, बिजली की खपत और वारंटी का समय आदि का खास तौर पर ध्यान देना चाहिए |

इसके साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि बिजली जाने के बाद उसकी कूलिंग  कितनी देर तक बनी रहती हैं|इन सभी बातों को ध्यान मे रखकर फ्रिज खरीदेगें तो आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा |