Keep these things in mind before buying AC
अब सर्दियां चली गयी हैं और तेजी से गर्मी पड़ने वाली है। जब भी गर्मियों का मौसम आता है तब हमे याद आती है AC की। हर बार की तरह इस बार भी अगर आप यह सोच रहे हैं कि गर्मी का काम पंखे से हो जाएगा तो आप बिल्कुल गलत सोच रहे हैं, क्योंकि इस बार जितनी कड़क ठंड पड़ी है ठीक उतनी ही या उससे कहीं अधिक तपती गर्मी भी पड़ेगी।
1–> आपको कितने ton(टन) का AC चाहिए। (1 ton, 2 ton, 3 ton या 5 ton)
2–> आपको कौन सा AC चाहिए। (window AC, Split AC, Cassette AC या Portable AC)
3–> आपको कितनी स्टार रेटिंग का AC चाहिए। (1 स्टार, 2 स्टार, 3 स्टार, 4 स्टार या 5 स्टार)
तो इस प्रकार के कई सारे सवाल आपके दिमाग को उलझा कर रख देते हैं और फिर आप एक सही और अपने जरूरत के हिसाब से AC का चुनाव भी नही कर पाते हैं। लेकिन आपको अब बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नही हैं क्योंकि यह पोस्ट आपके सारे सवालों को दूर करने के लिए ही बनाई गयी हैं।
जिसको पढ़कर आप एक सही और अपने जरूरत के हिसाब से AC को खरीद सकेंगे और साथ ही साथ आपका पैसा भी बर्बाद होने से बच जायेगा।
तो आइये आपके मुख्य सवालों के उत्तर देने से पहले हम आपको यह बता दे कि AC होता क्या हैं और इसका फुल फॉर्म क्या होता हैं।
● AC होता क्या हैं (What is AC?) :-
कमरे की गर्म हवा को ठंडा करने के लिये AC एक ऐसी सरल और आसान प्रक्रिया है, जिसके जरिये आप अपनी सुविधा और जरूरत के अनुसार कमरे से गर्मी और नमी को बाहर निकाल सकते है। AC जिस जगह या एरिया पर लगा होता है, वह उस जगह या एरिया से गर्म हवा को सोखता है, और उस गर्म हवा को अपने अंदर लगे हुऐ Refrigerant और Coils के जरिए Process करके ठंडी हवा को वापस बाहर निकलता है। जिससे वहाँ का वातावरण ठंडा हो जाता है, और उस जगह का तापमान कम होने लगता है। अगर इसे हम सरल भाषा में कहे तो AC आपके कमरे की गर्मी को बाहर निकालकर उसे ठंडा कर देता है। उम्मीद है कि आप समझ गए होंगे कि AC क्या है।
● AC का फुल फॉर्म क्या होता हैं (What is the full form of AC?) :-
AC का फुल फॉर्म "AIR CONDITIONER" हैं। हिंदी में इसे "एयर कंडीशनर" कहते हैं जिसका अर्थ वातानुकूलक होता है।
अब हम बात करते हैं कि आपके लिए कितने ton(टन) का AC खरीदना सही रहेगा।अभी यहाँ इस पोस्ट मे हम सिर्फ AC के ton(टन) के बारे मे जानकारी देंगे बाकी के दो सवालों के बारे मे हम आपको अगली पोस्ट मे बतायेंगे क्योंकि पोस्ट काफी लंबी हो जाएगी।
तो ठीक हैं अब शुरू करते हैं AC के ton(टन) के बारे मे। इस भयंकर गर्मी को देखते हुए अगर आप नया AC खरीदने का मूड बना रहे हैं तो आपको AC के ton(टन) के बारे में जरूर पता होना चाहिए, क्योंकि AC कैपेसिटी इसी के हिसाब से मापी जाती है। आइए जानते हैं क्या होता है AC में टन का मतलब.....
● क्या होता है AC में ton का मतलब (What is the meaning of ton in AC?) :-
AC मे ton(टन) का मतलब यह होता हैं कि AC उतनी ठंडक देगा जितनी ठंडक 1 ton(टन) बर्फ को कमरे के अंदर रखने से होती हैं।
पहले के समय मे जब AC नही हुआ करता था तब गर्मी के मौसम मे कमरे को ठंडा करने के लिए कमरे के अंदर 1 हजार किलो ग्राम यानी 1 ton(टन) बर्फ़ रखते थे जो 1 घण्टे मे 12000 BTU को खत्म करने की क्षमता रखते थे यानी कि गर्मी को खत्म करता था। क्योंकि गर्मी को BTU(British Thermal Units) मे मापा जाता हैं। ठीक उसी सिस्टम को देखकर AC मे ton(टन) का नाम रखा गया।
जैसे 1 ton(टन) बर्फ को कमरे मे रखने से कमरे के अंदर 12000 BTU खत्म होता है ठीक उसी प्रकार 1 ton(टन) के AC को कमरे मे लगाया जाए तो यह भी 1 घंटे के अंदर 12000 BTU को खत्म करेगा। 12000 BTU को खत्म करने का मतलब गर्मी को खत्म करना यानी कि गर्मी कम करने से है। जिससे कमरे का तापमान कम होकर ठंडा हो जाए।
इसके अलावा भी आपको कितने ton(टन) का AC चाहिए, यह कई बातों पर निर्भर करता है, मतलब कमरे का साइज, कमरे में कितने लोग रहते हैं, कमरे में रखा सामान, कमरे में इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट्स और कमरा सीधी धूप की तरफ है या नहीं।
जिनके घर में एयर कंडीशनर लगा भी है, उनको भी नहीं पता है कि AC मे ton(टन) का मतलब क्या होता हैं।
आजकल मार्केट मे कई ton(1 टन, 2 टन, 3 टन) के AC उपलब्ध रहते हैं। मतलब ये होता है कि अगर आप 1 ton(टन) का AC मार्केट से खरीद रहे हैं तो यह AC आपको उतनी ही ठंडक देगा जितनी कि 1 ton(टन) बर्फ देता है। इसका सीधा संबंध आपके कमरे के साइज़ पर निर्भर करता है। ठीक इसी प्रकार 2 और 3 ton (टन) के AC आपको उतनी ही ठंडक देगा जितनी की 2 और 3 ton(टन) बर्फ देता है। जैसा की ऊपर बताया गया है।
● AC मे ton का इस्तेमाल क्यो होता हैं (Why is ton used in AC?) :-
हम आपको बता दें कि ton(टन) वो यूनिट है, जिसका इस्तेमाल कमरे का साइज और कैपेसिटी को मापन के लिए किया जाता है। इसका कैलकुलेशन "British Thermal Units per hour" के अंतर्गत किया जाता है, जिसे संक्षेप मे "BTU/hr" कहा जाता है। AC के लिए BTU रेंज 5000 से 24000 BTU तक है और 12000 BTU 1 ton(टन) के बराबर है।
कमरे के प्रत्येक feet(फुट) के लिए 20 BTU/hr की जरूरत होती है, यानी कि यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि जितना ज्यादा BTU/hr की वैल्यू होगी, AC उतनी ही पावरफुल ठंडी हवा भी देगा। इसलिए AC खरीदने से पहले आपको अपने कमरे के साइज के बारे में बिल्कुल क्लियर पता होना चाहिए।
● कमरे के साइज के हिसाब से इस गणित को ऐसे समझा जा सकता हैं.....
★ AC को 1 Square feet जगह को ठंडा करने में 20 बीटीयू प्रति घंटा खर्च करना पड़ता है और 3.5 BTU 1 Watt के बराबर होता है और 1 टन लगभग 12,000 BTU के बराबर होता है। तो इसलिए......
=> 100 Square feet (10x10 फुट का कमरा) के कमरे के लिए 1 टन का एसी ठीक होगा।
=> इस हिसाब से 100 से 150 Square feet (10x15 फुट का कमरा) वाले कमरे को ठंडा रखने के लिए 1.5 टन का एसी काफी होगा।
=> 200 Square feet या उससे बड़ी जगह को ठंडा रखने के लिए 2 टन या उससे बड़े एसी ही आपके लिए सही रहेंगे।
मार्केट में 5 हजार बीटीयू से लेकर 24 हजार बीटीयू तक के एसी हैं।
जरूरत के हिसाब से कम टन का AC लेते हैं तो भीषण गर्मी में यह बिल्कुल भी काम नहीं करेगा। अगर AC ज्यादा टन का होगा तो बिजली का बिल उतना ही ज्यादा आकर आपके घर का सारा बजट बिगाड़ देगा।अगर आपका घर टॉप फ्लोर पर है और लोग ज्यादा हैं तो 1.5 या 2 टन के AC की जरूरत है। इस हिसाब से छोटे कमरे में 1-2 लोगों के लिए 1 टन का AC भी पर्याप्त है।
(सबसे मुख्य बात यह हैं कि अगर कमरा छोटा है तो ज्यादा टन वाला एसी भी वही काम करेगा जो 1 टन वाला एसी करेगा)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें