(अब आप घर पर ठीक कर सकते लैपटॉप में हैंग होने वाली समस्या को )
दोस्तों आज का दौर डिजिटल का दौर है जहाँ पर देखो वहीं पर सारा काम डिजिटल तरीके से संपन्न किये जा रहे हैं | चाहे बैंक का कार्य हो या कॉलेज(collage) का कार्य हो या प्रिंटिंग प्रेस का कार्य हो या कोई घर का कार्य हो या ऑफिस का कार्य हो, ऐसे ही बहुत सारे कार्यो को डिजिटल तरीके से किया जा रहा हैं यानी कि कंप्यूटर या लैपटॉप से संपन्न किये जा रहे हैं|
कंप्यूटिंग के क्षेत्र में हुए अहम बदलावों ने हमारे कई काम को आसान बना दिया है | दुनिया भर में कई लोग आज कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग विभिन्न कामों के लिए करते हैं|
हालांकि, कंप्यूटर और लैपटॉप का उपयोग करने वालो के साथ अक्सर ये समस्या देखने को मिलती है कि उनका सिस्टम काफी हैंग करता है | इस कारण किसी जरूरी काम को करते वक्त सिस्टम बीच में ही अटक जाता है और हमारा डाटा भी सेव नहीं हो पाता हैं |
कभी कभी तो बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य समय से नही संपन्न हो पाता है जिसके कारण बॉस के सामने शर्मिंदा होना पड़ता है और साथ ही झूलझुलाहट बढ़ने लगती हैं|उस महत्वपूर्ण कार्य को संपन्न करने के लिए नज़दीकी मैकेनिक का सहारा लेकर अधिक से अधिक पैसा खर्च करने पड़ते हैं |
अधिक पैसे के खर्च को बचाने के लिए ऐसे में मजबूरन हमको उसको रिबूट करना पड़ता है| इन सब के बीच हमारा काफी समय बर्बाद होता है| कई उपयोगकर्ता के साथ तो लैपटॉप हैंग की समस्या काफी आम हो गई है|
आइए जानते हैं कि लैपटॉप क्यो हैंग करते हैं और इस समस्या से कैसे छुटकारा पाया जाएं.......
1 - डिवाइस का समय से अपडेट न होना |
अक्सर लैपटॉप हैंग तब होता हैं, जब डिवाइस पूरी तरह से अपडेट नहीं होता है | ऐसे में आपको अपने लैपटॉप को समय समय पर अपडेट करते रहना चाहिए ताकि बाहरी फिजूल के खर्चो से बचा जा सके और समय की भी बचत हो | सही समय पर अपडेट करने से सिस्टम में नए फीचर्स और नये फंक्शन एड हो जाते हैं | इससे सिस्टम की प्रोसेसिंग स्पीड बढ़ जाती हैं |
2 - अधिक गर्म स्थान पर लैपटॉप द्वारा अधिक देर तक कार्य करने पर |
अधिक गर्म वातावरण मे लैपटॉप द्वारा अधिक देर तक कार्य करने पर भी हैंगिंग की समस्या को न्यौता देना हैं, तो यह हमेशा याद रखे कि जब भी आपको अधिक देर तक कार्य करना हो तो ऐसा स्थान चुने जहां का वातावरण समान्य हो और वैसे भी कार्य चाहें ज्यादा हो या कम हमेशा समान्य वातावरण मे ही करना चाहिए | यह आपके और इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइस दोनों के लिए लाभकारी होगा |
3 - वायरस या किसी मैलवेयर अटैक होने पर |
अक्सर हमारे कंप्यूटर में एंटीवायरस न होने पर वायरस या किसी प्रकार का मैलवेयर आ जाता है | क्योंकि जब आप इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, तो बहुत सारी फाइल खुद ही डाउनलोड हो जाती हैं और हमारा सिस्टम हैंग होने लग जाता है | लेकिन एंटीवायरस ऐसा होने से रोकता है और लैपटॉप को हैंग होने से बचाता है | ऐसे में इस बात को हमेशा ध्यान रखे कि लैपटॉप में हमेशा प्रचलित एंटीवायरस को इंस्टॉल करके रखें | इसके अलावा कभी भी गैर प्रचलित या जिसको आप जानते न हो ऐसे लिंक्स अथवा एप्लीकेशन को अपने सिस्टम में इंस्टॉल न करें |
4 - रैम को समय समय पर अपडेट करना |
अमूमन कम रैम स्टोरेज होने की वजह से भी लैपटॉप काफी हैंग करते हैं | जब भी कभी आप लैपटॉप में ज्यादा स्टोरेज करते हैं तो ज्यादा स्टोरेज की वजह से उसकी प्रोसेसिंग धीरे हो जाती हैं और वह हैंग करने लगता हैं | ऐसे में आपको अपने लैपटॉप की रैम स्टोरेज को बढ़वा लेना चाहिए | आप 8GB के रैम को अपने पीसी में लगवा सकते हैं | इससे आपके लैपटॉप के हैंग होने की समस्या काफी हद तक कम हो जाएगी |
5 - एक साथ कई सारे प्रोग्राम ओपन करने पर |
ऑफिस का काम करते समय आप एक साथ बहुत सारे प्रोग्राम ओपन करते होंगे, तो लैपटॉप बहुत धीरे हो जाता होगा या हैंग होने लगता है | ऐसा इसलिए होता है क्योंकि जब आप एक साथ बहुत सारे सॉफ्टवेयर या प्रोग्राम खोलते(open) हैं, तो आपके लैपटॉप की रैम पर लोड पड़ता है और वह सही तरह से यानी ठीक से काम नहीं कर पाता है | इसलिए आप एक साथ कई सारे सॉफ्टवेयर को ना खोलें |
6 - रीसायकल बिन को रखें साफ |
हमारे लैपटॉप में एक रीसायकल बिन होता है, जिसमें वह सारी चीज़े होती हैं, जो हम डिलीट कर चुके होते हैं |क्योंकि आप जो डाटा डिलीट करते हैं वह रियलिटी में डिलीट नहीं होता है | इसलिए ज़रूरी है अपने सिस्टम का रीसायकल बिन नियमित रूप से डिलीट वा साफ करते रहे | जिससे हैंग होने वाली समस्या से बचा जा सके और आपके कीमती समय(time) की बर्बादी भी न हो |
7 - Restart ऑप्शन से दूर हो सकती हैं कुछ हद तक समस्या |
बहुत सारे यूजर्स कई दिनों तक अपने लैपटॉप को री-स्टार्ट नहीं करते हैं |ऐसे में विंडो 10 में कम्प्यूटर अपने आप स्लीप मोड में चला जाता है, लेकिन वो टास्क जो आप बंद नही करते है, वही टास्क बैकग्राउंड में चलती रहती हैं। ऐसा ज्यादा समय तक लगातार होने के कारण लैपटॉप स्लो हो जाता है, इसलिए आप अपना काम खत्म करने के बाद हर दिन लैपटॉप को बंद कर दें, इस तरीके से बैकग्राउंड में चलने वाले सभी टास्क बंद हो जाएंगे।
8 - System Maintenance(रखरखाव) को यूज करके समस्या को दूर कर सकते हैं |
विंडो 10 में लैपटॉप की स्पीड को बनाए रखने के लिए एक विकल्प दिया जाता है जिसका नाम है System maintenance। System Maintenance के जरिए आप लैपटॉप के किसी पार्ट में आ रही दिक्कत की पहचान कर सकते हैं | इसके अतिरिक्त आप System Maintenance(रखरखाव) का use(इस्तेमाल) कम्प्यूटर से वायरस को हटाने के लिए भी किया जा सकता है।
(आप ऊपर बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं अगर इन चीज़ों के करने के बाद भी आपका लैपटॉप हैंग होता है, तो समझ लीजिए उसकी लाइफ इतनी ही है )
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें