व्हाट्सएप स्कैम ( scam) से कैसे बचा जा सकता हैं

(आप भी बन सकते हैं  व्हाट्सएप स्कैम के  शिकार )

                               


दोस्तों जैसा कि आप सभी लोग तो जानते होंगे कि व्हाट्सएप सबसे सस्ता , सरल , सुखद और सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग एप है जिससे टेक्स्ट, विडियो, वॉयस एसएमएस, डॉक्यूमेंट, इमेज और भी बहुत कुछ इस ऐप्स के जरिए बड़ी ही सरलता के साथ भेजे जाते हैं |


सिर्फ यही नहीं, व्हाट्सएप के जरिए आप कहीं भी विडियों कॉल या वॉइस कॉल कर करते हैं| आज इस ऐप की वजह से घर पर ही रहकर उन तमाम सारे कार्यो को कर पा रहे हैं जिनके लिए हमें ऑफिस जाना पड़ता था|


दुनिया भर के न जाने कितने लोग इस ऐप का इस्तेमाल करके इसकी लोकप्रियता में चार चाँद लगा रहे हैं | संसार में जितने लोग भी एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं उनमे से 80% लोग इस ऐप का इस्तेमाल संदेश भेजने के लिए करते हैं |



इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कहीं भी संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए आपको कोई अतिरिक्त खर्च नहीं करना होगा, केवल आपको डाटा ही खर्च करना होगा | इस ऐप ने लोगो की दूरियों को काफी हद तक कम कर दिया हैं|



इस ऐप की काफी खासियत हैं उनमे से एक यह हैं कि यह खुद को समय समय पर अपडेट करता रहा हैं और इसी के साथ इसमें नये नये फीचर भी जुड़ते रहे हैं| और साथ ही साथ साइबर सुरक्षा की दृष्टि से भी खुद को पहले से ज्यादा मजबूत कर रखा हैं |



मगर साइबर ठग भी लोगों का डाटा चुराने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं| साइबर ठग कस्टमर का डाटा चुराने के लिए अब व्हाट्सएप पर एक्सटर्नल लिंक भेजने के ऑप्शन का पूरा पूरा फायदा उठा रहे हैं, ताकि लोगों  अलग-अलग  लालच  देकर  व्यक्तिगत  जानकारी हासिल  की  जा  सके|



ये साइबर ठग 24 घंटे अपने काम को अंजाम देने के लिए सक्रिय रहते है | ये हर वक्त एक नये व्यक्ति की तलाश में लगे रहते हैं | इन दिनों "Rediroff.com" या "Rediroff.ru" नाम का एक नया व्हाट्सएप स्कैम सामने आया है, जो व्हाट्सएप एक लिंक भेजकर लोगों को उकसाता है और अगर  कॉल  करेगे  तो  हर बार एक नये  नम्बरों से  कॉल आयेगी|



व्हाट्सएप इस वक्त सबसे बड़ा मल्टीमीडिया मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है और इसका फायदा ऑनलाइन ठग भी उठा रहे हैं | जिससे आपको बचने की जरूरत है। इस स्कैम के बारे में अभी तक कुछ भी जानकारी नहीं मिल पायी  है कि इसकी शुरुआत कब से हुई है, लेकिन हाँ इसके शिकार अब तक कई लोग हो चुके हैं | 


आईये समझते हैं इस पूरी खबर को......

  साइबर ठग व्हाट्सएप यूजर्स को एक लिंक भेजते हैं, जिसमें झूठा दावा किया जाता है कि यूजर्स एक आसान से सवाल का जवाब देकर ढेरों इनाम जीत सकते हैं और अनेकों लोक लुभावने इनामों के लालच के चक्कर में आकर ठगो के जाल में फँस जाते हैं| जैसे ही लोग उनके द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हैं, तो तुरंत उन्हें एक नए वेबसाइट पर भेज दिया जाता है, जहां उन्हे ( आपका इनाम निकल आया हैं या आपको इनाम देना हैं ) भ्रमित करके उन्हें नाम, उम्र, पता, बैंक जानकारी और अन्य व्यक्तिगत डाटा जैसी जानकारी भरने के लिए कहा जाता है|



  ये वेबसाइट यूजर्स के द्वारा दी गई व्यक्तिगत जानकारी को इक्ट्ठा करती है और इस डिटेल्स का दुरुपयोग धोखाधड़ी, लेनदेन या अन्य गलत तरीको जैसे कार्यो के लिए किया जाता है|
                             


  सबसे पहले साइबर ठग लोगों के साथ बातचीत शुरू करते हैं और उनसे मीठी मीठी बातचीत करते हुए ये जताने की कोशिस करते हैं कि दुनिया में सबसे ज्यादा वो ही आपका ख्याल रखते है और आपका विश्वास जीतने के लिए तारीफ भी करते हैं और जैसे ही वो अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं वैसे ही लोगों को परेशान करना शुरू कर देते हैं|



  अब तो साइबर ठग लोगों को ठगने के लियेे तो नये नये पैतरे अपना रहे हैं |लोगों द्वारा ली गई जानकारी की मदद से हैकर्स लोगों को चूना लगा रहे हैं| इन जानकारियों को डार्क वेब पर भी बेचा जा रहा है| इसके अलावा यूजर्स की लोकेशन को ट्रैक करके वेबसाइट की भाषा बदल दी जा रही है और कई तरह की पेड सर्विस पेज पर दिखाई जा रही है।




  इन दिनों लोगों को अलग-अलग तरह के मैसेज भेजे जा रहे हैं| ये पैतरा भी उन तमाम पैतरों में शामिल हैं जो लोगों को ठगने में साइबर ठग इन दिनों प्रयोग कर रहे हैं| जैसे "माफ करें, मैंने आपको नहीं पहचाना" या "क्या मैं जान सकता हूं आप यह कौन है" या आप किस जगह से बोल रहे हैं| इस तरह के  मैसेज भेजे जा रहे हैं|




ऐसे स्कैम से कैसे बचा जाएं.......



यदि आपके पास कोई ऐसा मैसेज आता है जिसमें कोई लिंक है और उस लिंक मे "Rediroff.ru"   या "Rediroff.com" हैं तो आप तुरंत उस मैसेज की रिपोर्ट नज़दीकी पुलिस स्टेशन में करें|



  इसके अलावा इस लिंक पर क्लिक करने की गलती कभी ना करें | ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट करें और किसी को फॉरवर्ड ना करें| यदि आपसे लिंक पर गलती से क्लिक हो भी गया हो, मगर आगे अपनी गोपनीय जानकारी को फॉर्म में ना भरें|


★ यदि आपके फोन में कोई ऐसा एप है जिसे आपने इंस्टॉल नहीं किया है तो उसे तुरंत डिलीट करें या आप उसे ब्लॉक भी कर सकते हैं|

व्हाट्सएप की ये ट्रिक अपनाओ, जल्दी खत्म होने वाले डाटा से निजात पाओ |

--व्हाट्सएप की ये ट्रिक इंटरनेट डाटा जल्दी खत्म होने की  समस्या को करेगी दूर --





दोस्तों आज मै आपको जो बात बताने जा रहा हूँ, ये खास कर उनके लिए हैं जिनकी अधिकतर यह शिकायत रहती हैं कि जब भी वो सबसे लोकप्रिय ऐप व्हाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं तो  उनका डाटा जल्दी और ज्यादा खर्च होता हैं |
                                       

                                    

तो दोस्तों दुनिया में अगर सबसे  ज्यादा लोकप्रिय ऐप हैं तो वो हैं व्हाट्सएप | आज कल तो सभी एंड्रॉयड फोन यूज करने वालो की जुबान पर ये ऐप हैं | जिससे टेक्स्ट, विडियो और इमेज के जरिए संदेश भेजे जा सकते हैं | इस मैसेजिंग ऐप के जरिए आप दुनियाभर में कही भी मैसेज कर सकते हैं |
                                


इन दिनों व्हाट्सएप का उपयोग सिर्फ पर्सनल कामो के लिए नही रह गया हैं बल्कि इससे तो अब बहुत से प्रोफ़ेसनल कार्यो के साथ साथ नए कार्यों को भी बड़ी आसानी से किया जाने लगा हैं |इसके साथ ही वॉइस नोट फीचर का भी अधिक से अधिक इस्तेमाल होने लगा है।



आजकल तो दुनिया भर मे 80% से ज्यादा लोग इस ऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं | इस ऐप ने लोगों की दूरियों को भी कम कर दिया हैं | 



नये साल को विश करना हो या त्योहार को विश करना हो या किसी को शादी का कार्ड भेजना हो या किसी के डाक्यूमेंट भेजने हो ऐसे बहुत से रोजमर्रा के के काम हैं जो इस ऐप के माध्यम से सरलता  और सुगमता के  साथ  संपन्न  किये जा रहे हैं|



जितना ज्यादा व्हाट्सएप का इस्तेमाल बढ़ा है उतना ही ज्यादा इसकी वजह से डाटा भी खर्च होने लगा है | सबसे ज्यादा व्हाट्सएप पर वीडियो कॉलिंग और वॉइस नोट भेजने से आपका डाटा खर्च होता है | इसकी वजह से आप कभी-कभी परेशान हो जाते होंगे और कभी कभी डाटा खत्म होने की वजह से कार्य को बीच मे ही छोड़ना पड़ता हैं |



पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिसके माध्यम से आप सेटिंग में कुछ चेंज करके अपना जल्दी डाटा खत्म होने की समस्या को रोक सकते हैं |


और साथ ही साथ डाटा खत्म होने की वजह से जो काम बीच मे छूट जाते हैं उससे भी निजात मिलेंगी |


आईये बताते हैं कि इसे कैसे करना हैं....... 



(पिक्चर - 1)    

स्टेप - 1= सबसे पहले व्हाट्सएप ओपन (open) करे | फिर टॉप पर राइट में वर्टिकल डॉट (तीन खड़े बिंदु) मेन्यू पर क्लिक करना होगा | जैसा की  ऊपर  की पिक्चर (picture)-- 1 में दर्शाया गया हैं |




(पिक्चर - 2)     

स्टेप - 2= फिर आपको नीचे सेटिंग (settings) का ऑपशन मिलेगा, उस पर क्लिक करना होगा | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 2 में दर्शाया गया है।





(पिक्चर  - 3)   

स्टेप - 3= इसके बाद आपके सामने कुछ ऑप्शन खुल जायेंगे| उन ऑप्शन में से आपको स्टोरेज और  डाटा  ऑप्शन पर  क्लिक  करना हैं | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 3 में दर्शाया गया है।




(पिक्चर - 4)           

स्टेप - 4= इसके बाद आपको लेस डाटा का ऑप्शन दिखेगा,इसे इनेबल कर दें | इनेबल करते ही आपका डाटा कम खर्च होने लगेगा | जैसा की ऊपर की पिक्चर (picture)-- 4 में दर्शाया गया हैं |




(पिक्चर - 5)     

स्टेप -5= इसके अतिरिक्त ऑटो मीडिया डाउनलोड से जुड़े ऑप्शन में जाकर आप, अपने आप डाउनलोड हो जाने वाले फोटोज , वीडियो (🎥), डाक्युमेंट और ऑडियो (🔊) को भी रोक सकते हैं |जैसा की  ऊपर की  पिक्चर (picture)-- 5 में दर्शाया गया हैं |


इससे सबसे बड़ा फायदा ये होता है कि आपके स्टोरेज के साथ-साथ डेटा की भी बचत होती रहेगी|



(इसके साथ साथ इंटरनेट के उपयोग से जुड़े नीचे कुछ ऑप्शन  दिखाई देंगे, जिन्हें आप अपनी सुविधा के अनुसार बदल सकते हैं|)


व्हाट्सएप की इस ट्रिक से सैकड़ों लोगों को करे एक साथ मैसेज

(अब एक बार में करे एक से अधिक लोगों को  मैसेज )




                                   

दोस्तों आज कल लगभग सभी लोग एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही साथ व्हाट्सएप जो सबका और सबसे लोकप्रिय ऐप हैं का भी इस्तेमाल करते होंगे |



स दुनिया में करोड़ो लोग इसका इस्तेमाल अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए करते हैं। इस ऐप के कारण न जाने कितने लोगो को सुविधाएं मिल रही हैं |जिसकी हम लोग कभी कल्पना भी नही कर सकते है।



वैसे तो सही मायने मे देखा जाएं तो आजकल हर एक व्यक्ति  एंड्रॉयड फोन के माध्यम से  व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार कर कर रहा हैं |अगर दूर तक विचार किया जाए तो इस ऐप ने लोगों के बीच की दूरियों को कम कर दिया हैं |



50 साल पहले की बात करे तो उस समय इतनी टेक्नोलॉजी भी नही हुआ करती थी | एक दूसरे को खबर पहुँचने में सप्ताह भर का समय लग जाता था अगर कहीं 500 किलो मीटर की बात करे तो उसमे खबर पहुचने में तो महीनों लग जाते थे | क्यों कि उस समय पत्र का प्रचलन ज्यादा हुआ करता था 



आज की दुनिया टेक्नोलॉजी से भरी हुई हैं | कहीं न कहीं ये विज्ञान की तरक्की से ही संभव हो सकी हैं | हम सभी लोग उन वैज्ञानिकों के हमेशा ऋणी रहेगे जिन्होंने नये नये अविस्कार कर हमारे कठिन जीवन को सरल बनाया हैं |


इस ऐप के जरिए लोग दूर रहकर भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। कोई भी त्योहार हो ,अक्सर लोग व्हाट्सएप के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अपने करीबियों, रिश्तोदारों, दोस्तों व अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल अधिक से अधिक किया जाता है|



अगर आप भी किसी को जनकारी देना चाहते है या फिर किसी को विश करना चाहते हैं या कोई पिक्चर या कोई वीडियो भेजना चाहते हो तो हम अपके लिये लाएं हैं एक आसान सा तरीका जिसके माध्यम से आप एक साथ एक बार मे एक से अधिक लोगो को मैसेज, शुभकामनाएं, फोटो या अन्य किसी प्रकार के मैसेज को भेज सकते हैं |


अगर आप एक ही मैसेज को अपने सभी कॉन्टैक्ट को भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक बार में केवल पांच से छ: लोगों को ही भेज पाते हैं। ऐसा करने में आपका काफी समय लग जाता है, और झूलझुलाहट होने लगती हैं कभी कभी तो कुछ लोग रह भी जाते हैं जिन्हे मैसेज नही पहुँच पाता हैं और ये सब बार बार मैसेज भेजने की वजह से होता हैं |


लेकिन इस नए तरीके से आप एक ही मैसेज को एक ही बार में कई लोगों को भेज सकते हैं। इस ट्रिक से आपका काफी समय भी बचेगा और साथ ही बैटरी की खपत भी कम होगी | इसके साथ ही ये डर भी खत्म हो जाएगा कि मैसेज भेजने मे कोई छूट तो नही गया हैं |


इस काम को करने के लिए आपको न तो कोई ग्रुप बनाने की जरूरत है और न ही ग्रुप में एडमिन करने की जरूरत है , बल्कि आप इस काम को ब्रॉडकास्ट लिस्ट के जरिए आसानी से कर सकते हैं। 

आईये हम बताते हैं इसको करने का तरीका......

                                   




( पिक्चर - 1)

Step - 1= इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ऑन करना होगा फिर टॉप पर राइट की तरफ वर्टिकल डॉट( खड़े तीन बिंदु  ) पर क्लिक करना होगा | जैसा कि ऊपर की (पिक्चर - 1) में दर्शाया गया हैं |





   ( पिक्चर - 2)

Step - 2= यहां आपको न्यू ब्रॉडकास्ट का ऑप्शन मिलेगा | फिर इसके बाद उस पर क्लिक करना होगा | जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 2) में दर्शाया गया हैं |




      ( पिक्चर - 3)

Step - 3= फिर इसके बाद आप जिन कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजना चाहते हैं उन कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट करके एक ब्रॉडकास्ट लिस्ट तैयार करनी होगी | जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 3) में दर्शाया गया हैं |





( पिक्चर - 4 )

Step - 4= फिर इसके बाद ब्रॉडकास्ट लिस्ट को जो भी मैसेज भेजना हो, मैसेज बॉक्स में टाइप करके मैसेज भेज दे|जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 4) में दर्शाया गया हैं |



Step - 5= यहां पर भेजा हुआ मैसेज उन सभी कॉन्टैक्ट तक प्राइवेटली पहुँच जाएगा | और ऐसा सबको दिखाई देगा कि जैसे सभी लोगों को अलग अलग भेजा गया हो |



( इस फीचर में एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि यदि आपका कोई कॉन्टैक्ट नंबर , रिसिव करने वाले के फोन में भी सेव है, तो उन्हें आपका मैसेज समान्य प्राइवेट चैट की तरह ही मिल जाएगा। मैसेज का रिप्लाई करने पर भी आपको वो प्राइवेट मैसेज की तरह ही मिलेगा ) 





लैपटॉप लेने से पहले इन बातों का ध्यान रखें

(लैपटॉप लेने से पहले ध्यान देने योग्य बातें )



दोस्तो पहले की तरह आज फिर मैं आपके के लिए बहुत ही काम की बात बताने जा रहा हूँ जो की आपके लिए और बहुत से ऐसे लोग जो लैपटॉप को खरीदने का मन बना रहे हैं | उनके लिए ये बात बहुत ही वरदान साबित होगी |

आप सभी लोग तो जानते होंगे कि आजकल की दुनिया डिजिटल भरी दुनिया हैं | ज्यादा से ज्यादा काम तो अब डिजिटल तरीके से होने लगे हैं |


पुराने जमाने मे तो घरों में, अफिसों में, कॉलेजों में , बैंको में और तमाम सारे सेक्टरों में फाइलो के ऊचे ऊचे अंबार लग जाते थे मगर आज की डिजिटल भरी दुनिया में कागजों में कार्य करने का प्रचलन तो लगभग जैसे खत्म हो गया हैं|तभी तो आज के समय में डिजिटल तरीके से कार्य को संपन्न करने में व्यक्तियों की संख्या और समय दोनों की बचत हो रही हैं |

आजकल ज्यादा तर काम लैपटॉप या कंप्यूटर से संपन्न किये जाते हैं
                                    

तो दोस्तों अगर आप भी लैपटॉप खरीदने का मन बना चुके हैं तो आपके मन मे कई  प्रकार  के  सवाल उमड़  रहे होंगे|जैसे.....


1 --  लैपटॉप कैसा होना चाहिए |  

2 --  नया लैपटॉप ले या पुराना |

3 --  लैपटॉप ले या टैबलेट ले या कंप्यूटर ले |


इस तरह के सवाल या और भी अन्य कोई सवाल आपके मन में काले बादल की तरह उमड़ रहे होंगे|और इस तरह के सवाल के कारण आप असमंजस की स्थिति का सामना कर रहे होंगे |


मगर आप को अब बिल्कुल भी घबराने की जरूरत नहीं हैं|हम आपके इन्ही सवालों के उत्तर देकर आपकी हर प्रकार की समस्या को दूर करने का पूरा प्रयाश करेंगे|


तो चलिए अब हम एक एक करके आपकी हर समस्या को दूर करते हैं ......


1 -- आपका लैपटॉप कैसा होना चाहिए|


लैपटॉप लेने से पहले हर व्यक्ति के दिमाग मे सबसे पहला सवाल यह होता हैं कि हमारा लैपटॉप कैसा होना चाहिए| तो दोस्तों मैं आपको बता देना चाहता हूँ कि जब भी आप कभी लैपटॉप लेने को सोचे या लेने को सोच रहे हो | 

तो आपको तीन बातों का मुख्य रूप से ध्यान रखना आवश्यक हैं...... 


A-- ऑपरेटिंग सिस्टम का |


दोस्तों लैपटॉप लेने से पहले ऑपरेटिंग सिस्टम को ध्यान रखना बहुत जरूरी हैं कि उसमें ऑपरेटिंग सिस्टम कौन सा दिया जा रहा है? क्योकि ऑपरेटिंग सिस्टम ही पूरे लैपटॉप के सिस्टम को ऑपरेट करता हैं |


अक्सर लैपटॉप खरीदते वक्त हम लोग इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं। इस कारण ग्राहकों को अलग से उसमें ऑपरेटिंग सिस्टम को इंस्टॉल करवाना पड़ता है, जिसमें अतिरिक्त खर्च आता है।


अगर ऑपरेटिंग सिस्टम ही कमजोर या बेकार होगा  तो आपका लैपटॉप हैंगिंग प्रॉब्लम करेगा |


यहाँ नीचे  मैंने कुछ  अच्छे  ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम दिये हुए हैं जो आपके लिये उपयोगी साबित हो सकते हैं..... 


1- MS-Windows.

 
2- Ubuntu.

 
3- Mac OS.

 
4- Fedora.

 
5- Solaris.

 
6- Free BSD.

 
7- Chrome OS.



अगर आपके पास पुराना लैपटॉप या कंप्यूटर हैं तो मैंने उनके लिये भी नीचे कुछ अच्छे ऑपरेटिंग सिस्टम के नाम लिखे हैं जिनका आप उपयोग करके आपको बार बार मैकेनिक को नहीं बुलाना पड़ेगा और समय की बचत कर सकते हैं |


1- Ubuntu Linux.


2- Elementary OS.


3- Manjaro.


4- Linux Mint.


5- Lxle.


6- Xubuntu.


7- Windows 10.


8- Linux Lite.



B-- प्रोसेसर और रैम|


तो दोस्तों अगर हम लैपटॉप या फिर कंप्यूटर की बात करे तो इन डिवॉइसो में प्रोसेसर और रैम का भी उतना ही महत्व हैं जितना की आपरेटिंग सिस्टम का |   

अगर आप लैपटॉप खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उसकी प्रोसेसिंग पावर और रैम पर भी ध्यान देना चाहिए। आपको बढ़िया प्रोसेसर और ज्यादा रैम वाले लैपटॉप को खरीदना चाहिए।



यहाँ मैंने नीचे कुछ प्रोसेसर के नाम लिखे हुए हैं जो आपको लैपटॉप को खरीदने में मददगार साबित होंगे........ 


1-- Intel Core i9-9980XE Extreme Edition Processor. ...


2-- AMD Ryzen 5 2600 Processor.... 


3-- Intel Core i9-7920X X-Series Processor. ...


4-- AMD Ryzen 5 3600 6-Core Processor...... 


5-- AMD Ryzen 7 2700X Processo.. .. 


6-- Intel Core i7-770 Processor... 


7-- AMD YD299XAZAFWOF Ryzen Threadripper 2990WX Processor..... 

8-- Intel Core i9-9900X X-Series Processor.



(अगर हम रैम की बात करे तो आप अपनी जरूरत और वर्क लोड के हिसाब से डिवॉइस का चुनाव करे|आजकल मार्केट मे जरूरत के हिसाब से ( 2GB, 4GB, 6GB, 8GB, 16GB, 32GB, 64GB,) रैम के लैपटॉप मौजूद हैं|) 



C-- बैटरी पॉवर|


अगर आप देर तक लैपटॉप पर बैठकर काम करते हैं, तो ऐसे में आपको लॉन्ग लास्टिंग बैटरी पावर वाले लैपटॉप को खरीदना चाहिए। लैपटॉप खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि उसकी बैटरी पावर Mah ज्यादा हो। ज्यादा एमएएच होने से आपको लैपटॉप में लंबा बैटरी बैकअप मिलेगा।



2-- नया लैपटॉप ले या पुराना |

दोस्तों लैपटॉप नया ले या पुराना ये कोई आपके लिये बड़ा मुद्दा नहीं हैं अगर कोई बड़ा मुद्दा हैं तो वो हैं आपका बजट | लैपटॉप  नया ले  रहे या पुराना | यह  सब आपके  बजट पर निर्भर करता हैं | 

हा यह जरूर हैं कि नया लैपटॉप खरीदने पर आप को एक ईयर 1year की रिप्लेसमेंट की गारंटी मिलती हैं और पुराने लैपटॉप में ऐसी कोई भी गारंटी नहीं मिलेंगी | तो हो सकता हैं कि पुराना लैपटॉप  खरीदने पर  आपको बार बार  मैकेनिक के पास जाना पड़े | 

तो मेरे हिसाब से आपको नया लैपटॉप ही लेना चाहिए भले चाहें आपको कुछ और दिन रुकना पड़ जाये |



3 --  लैपटॉप ले या टैबलेट ले या कंप्यूटर ले |


अगर देखा जाए तो इस समस्या का  समाधान आपके ही पास हैं |अब जानिए कैसे........ 


सबसे पहले आपको अपने कार्य को समझना पड़ेगा जिस हिसाब से आपका काम हो उसी कार्य के हिसाब किसी एक डिवॉइस का चुनाव करे | कार्य अगर ज्यादा हो तो कंप्यूटर लेना ठीक रहेगा और कार्य अगर समान्य हैं तो लैपटॉप लेना ही बेहतर होगा |


कार्य अगर स्थायी हैं तो कंप्यूटर लेना उचित हैं और कार्य अगर स्थाई नही हैं तो लैपटॉप एक बेहतर विकल्प के तौर पर आपके पास मौजूद हैं|लैपटॉप को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने मे भी आसानी होती हैं | इसलिए लैपटॉप आपके लिए बेहतर विकल्प हैं


और रही बात टैबलेट की तो टैबलेट एक फैसन के तौर पर मोबाइल डिवॉइस के रूप में इस्तेमाल होने लगा हैं





 



अब आप भी ऑडियो और वीडियो काॅल करे बिल्कुल मुफ्त में

(जी मेल से भी हो सकती हैं मुफ्त में कॉल )


दोस्तो आजकल हर एक व्यक्ति एंड्रॉयड (android) फोन इस्तेमाल करता हैं और साथ में इंटरनेट का भी इस्तेमाल भी करते हैं | मगर जब कॉलिंग की बात आती हैं तो हम सभी लोग ज्यादातर वॉयस कॉल (voice call) का ही इस्तेमाल  करते हैं |



       मगर आजकल की दुनिया काफी आगे निकल चुकी हैं मेरे कहने का मतलब हैं कि आजकल की दुनिया डिजिटल (digital) हो चुकी है |



       डिजिटल (digital) भरे युग में ये वॉयस कॉल (voice call) काफी पुराना तरीका हो चुका हैं | इस डिजिटल (digital) युग में तो हर व्यक्ति वीडियो कॉल (video call) करना ज्यादा पसंद करेगे |



         अगर दुनिया में देखा जाये तो 100% में  40% व्यक्ति किसी को कॉल करने के लिए वीडियो कॉल (video call) का इस्तेमाल करते हैं | और  इस  वीडियो कॉल (video call) करने के लिए व्हाट्सप् (whatsApp) , फेसबुक मैसेंजर (facebook massenger) और गूगल डुओ (google duo) का इस्तेमाल करते हैं |



          क्या  कभी  आपने  यह  सोचा  हैं   कि  व्हाट्सप् (whatsApp), फेसबुक मैसेंजर (facebook massenger) और गूगल डुओ (google duo) के अतिरिक्त किसी और एप से भी वीडियो कॉल (video call) की जा सकती हैं जी हाँ और वो भी जीमेल (Gmail) के माध्यम से |



इस डिजिटल भरे युग में जीमेल (Gmail) के माध्यम से संसार में कहीं  पर भी वीडियो कॉल (video call)  फ्री में कर सकते हैं |



गूगल ने ब्लॉग पोस्ट के जरिये इसकी घोषणा की हैं कि यह अपडेट एंड्रायड और आइओएस  यूजर्स दोनों के लिये हैं | इसके अनुसार यूजर अभी केवल वन-टू-वन ऑडियो और वीडियो कॉल ही कर पायेंगे | गूगल ने अपने निर्देश में कहा हैं कि यूजर्स को एप के भीतर से ही ऑडियो और वीडियो कॉल की सुविधा मिल पाएगी |



इसके लिए यूजर को चैट टैब के माध्यम से ऑडियो और वीडियो कॉल के आइकॉन दिखेगे |इस पर क्लिक करके यूजर कॉल कर पायेंगे |

                                      



अब हम बताते हैं कि जीमेल (Gmail) द्वारा वीडियो कॉल (video call) और वॉयस कॉल (voice call) कैसे की जाती हैं......

 

1--  आपके के लिए सबसे पहली और मुख्य बात यह हैं कि कॉल करने के लिये जीमेल Gmail एप के माध्यम से आपके एंड्रॉयड आइओएस डिवॉइस पर अपडेट जीमेल Gmail होना चाहिए |


2--  इसके बाद जी मेल (Gmail) एप पर आपको चैट पर क्लिक clike करना होगा |  गूगल वर्कस्पेस यूजर्स के लिए यह डिफाल्ट रूप से इनेबल होगा | रेगुलर यूजर्स को यह सेटिंग्स में जाकर चैट्स आप्शन को इनेबल करना होगा |


3--  फिर इसके बाद जी मेल (Gmail) एप पर ही contacts  👥 को google play store पर डाउनलोड करेगे अगर  डाउनलोड नहीं हैं तो |


 4--  फिर उसी contacts 👥 से किसी एक को जिसको कॉल  करनी हैं select करेगे |


 5-- अब हम देखेंगे कि उपर की तरफ ऑडियो (audio) 🔊 और वीडियो (video)🎥 कॉल करने के लिए फोन या वीडियो आइकन पर क्लिक करना होगा |


6--  इसमें जब आप कॉल प्राप्त करेगे तो आपको समान्य कॉल की तरह ही कॉल की सूचना दिखाई देने लगेेगी | जीमेल (Gmail) मिस्ड कॉल अलर्ट के लिये भी सूचना देगा |



इनटरनेट  की होगी जरूरत ....... 


         
 दोस्तो जी मेल (Gmail) एप के माध्यम से ही आप ऑडियो 🔊 और वीडियो कॉल को कर सकेंगे | इस कॉल को करने के लिए आपको  बेहतर और मजबूत इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत होगी क्यों कि जी मेल (Gmail) कॉल  भी व्हाट्सएप और गूगल  डुओ की तरह ही इंटरनेट पर आधारित हैं |


         (   इसमें सबसे जरूरी और सबसे मुख्य बात यह हैं कि आप यह कॉल मोबाइल डिवॉइस के अतिरिक्त और किसी से भी नहीं कर पायेंगे | वेब यूजर्स के लिए यह सुविधा अभी उपलब्ध नहीं हैं |  ) 





घर पर ठीक कर सकते लैपटॉप और कंप्यूटर

(खुद ही ठीक करे अपने घर पर कंप्यूटर और  लैपटॉप  में स्क्रीन से जुड़ी  समस्याओ को )

 


आज के डिजीटल युग मे कोई भी व्यक्ति कंप्यूटर से अछूता नही हैं | हर व्यक्ति के लिये कंप्यूटर एक जरूरी इलेक्ट्रॉनिक डिवॉइस बन गया हैं |



अगर कंप्यूटर  पर कार्य करते समय मॉनिटर ठीक से काम न करे तो झुंझुलाहट बढ़ने लगती हैं |पी सी  या कंप्यूटर में स्क्रीन से सम्बंधित समस्या हो या कोई और समस्या हो तो विंडोज़ सिस्टम में इसका निदान करना आसान नहीं होता हैं |कभी कभी यह समस्या पुरानी विंडोज़ की वजह से तो कभी कभी यह समस्या मॉनिटर में तकनीकी खराबी के कारण भी हो जाती हैं |



इस समस्या को लेकर आप  बार बार सर्विस सेंटर भी नहीं जाना चाहेंगे |इसमें आपका पैसा बर्बाद तो होगा ही और साथ में समय भी बर्बाद होगा |



आज के जमाने मे हर एक व्यक्ति के पास कंप्यूटर, पी सी, लैपटॉप ये सभी जरूरी डिवॉइस हैं और ज्यादातर लोग इन डिवॉइस के माध्यम से कुछ न कुछ अपने दैनिक कार्यो को भी संपन्न करते होंगे |



जैसे - पेपर वर्क करना, जरूरी दस्तावेज़ के कार्यो को करना, जॉब के फार्मो को भरना, ऑफिस से जुड़े तरह तरह के कामो को करना आदि बहुत से ऐसे काम हैं जो इन डिवॉइस के माध्यम से किये जाते हैं और आगे भविष्य में भी होते रहेगे |


मगर स्क्रीन की समस्या भी कोई छोटी समस्या नहीं है लेकिन  यह इलेक्ट्रोनिक डिवाइस में होने वाली एक आम समस्या है ,जो हमारे दैनिक कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न करने में बाधा बनती है और इस बाधा से आपका समय और पैसा दोनो बर्बाद होते है।


मगर इस समस्या का हल आपके पास ही मौजूद हैं | आपको किसी भी मैकेनिक के पास जाने की जरूरत नही हैं |



अब आप यह सोच रहे होंगे कि भला बिना मैकेनिक की सहायता के ये डिवॉइस कैसे ठीक हो सकता हैं | हाँ यह बिल्कुल सच हैं | बस कुछ बातों को ध्यान रखना आपके लिए जरूरी हैं |



अब आपके सामने सबसे बड़ा सवाल यह हैं कि मानलो आप इनमे से किसी एक डिवॉइस का उपयोग करते हुए अपने कुछ जरूरी कार्यो को कर रहे हैं  और अचानक आपके सामने स्क्रीन से सम्बंधित कुछ निम्न प्रकार की समस्या आ जाए तो आपको बिल्कुल घबराने की जरूरत नहीं हैं |



स्क्रीन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए कुछ बातो का ध्यान रखना अति आवश्यक हैं जिससे की आपका पैसा और समय दोनों बर्बाद होने से बच सके |


आइये बात करते अब आपकी कंप्यूटर स्क्रीन से सम्बंधित  समस्याओं  की.......... 

  

1-- जब आपकी मॉनिटर की स्क्रीन ब्लैक ( काली )  हो जाये तब आप क्या करे....... 


सबसे पहले google ( गूगल) खोलेंगे फ़िर  search box मे windows loader type करेगे | फिर windows loader  v2.2.2 पर क्लिक करना होगा | इसके बाद जो पहला लिंक आयेगा उसपे क्लिक करना होगा | फिर link download 1 के आपशन पर क्लिक करना होगा | फिर download zip पर क्लिक करके download कर लेंगे |  फिर ये download folder मे सेव हो जायेगी | यहाँ से windows loader  v2.2.2 पर क्लिक करेगे | फिर windows loader पर double क्लिक करेगे फिर insttal option पर क्लिक करेगे फिर windows loader  v2.2.2 install हो जायेगी |  इसके बाद ristart बटन पे क्लिक करना होगा | और दोबारा on करना होगा | इस प्रकार से ये समस्या आपकी दूर हो जायेगी |


2-- मॉनिटर मे पॉवर सप्लाई आ रही हो लेकिन ग्राफिक्स न दिख रहा हो तब आप क्या करे.......


इसके लिए आपको सबसे पहले आपको मॉनिटर के पीछे visual display card cabal को निकाल कर कपड़े से साफ कर दे | कभी कभी क्या होता है कि visual display card cabal मे धूल के कड़ आ जाते हैं जिसके कारण visual display card cabal मॉनिटर से कनेक्ट नही हो पाता हैं | तो इस कारण पॉवर सप्लाई होने पर भी मॉनिटर मे ग्राफिक्स नहीं दिखता हैं  |


3-- आपकी मॉनिटर की  स्क्रीन में कुछ धब्बे दिखने लगे तब आप क्या करे........ 


इस प्रकार की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप जेस्क्रीनफिक्स टूल की मदद ले सकती हैं | स्क्रीन पर ये धब्बे अटका हुआ फिक्सल हो सकता हैं |इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए जेस्क्रीनफिक्स वेब टूल उपयोगी हो सकता हैं | यह    स्क्रीन  के  क्षेत्र   मे  हर   सेकेंड  सेकड़ो  अलग - अलग रंगो के साथ अटके हुए पिक्सल के साथ फ्लैस करता हैं | यह लगभग पांच  मिनट बाद पिक्सल को वहा से हटा देता हैं |
         


इसके अलावा एक और प्रभावी टूल हैं जिसका नाम हैं पिक्सल हीलर | इसका उपयोग आप मरे हुए पिक्सल को दुबारा जीवित करने के लिए कर सकते हैं | इसको बिना डाउनलोड किये बिना यूज  नही कर सकते हैं |
      


इसके  अलावा तीन कारणों से भी मॉनिटर में स्क्रीन से सम्बंधित समस्या आ सकती हैं | जो नीचे दिये गये हैं |


          अब आपका में मे यह विचार आ रहा होगा कि क्या ये हमेशा काम करेगा ? नहीं | कभी - कभी स्क्रीन में किसी फिजिकल डिफेक्ट के कारण पिक्सल हमेशा के लिए अटक जाता हैं |


A -- जब विंडोज़ अपडेट हो रही हो लेकिन इंटरनेट कमजोर होने के कारण पूरी तरह से अपडेट न हो पाये |

B -- लाइसेंसी विंडोज़ का पूरी तरह से यूज न करना |

C -- ज्यादा से ज्यादा विंडोज़ 7 का प्रयोग करना |


 


अब आप घर पर खुद ठीक करे कंप्यूटर में नेटवर्किंग की समस्या को

 घर पर ही ठीक करे वाई - फाई नेटवर्क की समस्या को 


आज कल घर पर काम हो या ऑन लाईन कक्षा या कुछ आपका व्यक्तिगत कार्य हो या किसी कॉलेज का काम या किसी मॉल का काम हो , हर जगह कंप्यूटर का उपयोग आपको देखने को मिलता होगा और काम को करने के दौरान आपको कंप्यूटर  मे नेटवर्किंग से जुड़ी छोटी - मोटी  अनेकों  समस्याएं  भी आती होंगी , मगर  हर  छोटी - मोटी समस्या के लिए आप सर्विस सेंटर तो नही जाना चाहेंगे |अगर आप सोचे की ये समस्या घर पर ही ठीक हो जाए तो कैसा लगेगा| बस कुछ टूल का इस्तेमाल करके आप इस समस्या को काफी हद तक दूर कर सकते है| जो नीचे हमने बताए है.....




तो आप कुछ सॉफ्टवेयर की मदद से  काफी हद तक उसे खुद भी ठीक कर सकते हैं  जाने इसे  कैसे  ठीक करें........

           
           पी सी  , लैपटॉप और कंप्यूटर मे नेटवर्किंग से जुड़ी समस्याएं आती रहती हैं इस समस्या के कारण आप का समय बर्बाद तो होता ही है और साथ ही साथ आपका कार्य भी समय पर नही हो पाता है | जरूरी कार्य नही होने के कारण मानसिक तनाव भी शरीर पर हावी होने लगता है |

( पार्ट टाइम इनकम करना चाहते है तो नीचे दिये गए लिंक पर क्लिक कर एप डाउनलोड करे। ) 

1= Earn cash (invite code - HHHP5K)

2= Go daily (invite code - S1AFNF)

3= Lucky walk (invite code - SSSQ76)

4= Roze dhan ( invite code - 0YHQOC)

 



तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप वाई - फाई एनालाइजर की मदद ले सकते हैं | कई बार वाई - फाई से सिस्टम कनेक्ट नही होता हैं , तो कभी ईथर नेट की  समस्या  भी आ जाती हैं | इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिये वाई - फाई एनलाइजर एक महत्वपूर्ण टूल हैं | यह बिल्कुल मुफ्त टूल हैं | यह उसी प्रकार से कार्य करता हैं जैसा की इसका नाम  हैं | 




यह आपके वाई - फाई नेटवर्क के सेट अप का विश्लेषण ( अलग ) करता हैं ताकि यह देखा जा सके की आपका वायरलेस आस  पास  के अन्य वाई - फाई नेटवर्क मे  हस्तक्षेप  तो  नही कर रहा हैं | यह एक बार विश्लेषण करने के बाद यह आपके लिये  चैनेल सेटिंग के लिए भी कहेगा | यह आपके वाई - फाई की स्पीड मे भी सुधार ला सकता  हैं  या  थोड़ी बहुत गति को भी बढ़ा सकता हैं |



इसके अलावा कुछ  और उपयोगी टूल्स आपके नेटवर्क की समस्या को दूर कर सकते हैं जैसे कि साफ्ट परफेक्ट नेटवर्क स्कैनर टूल | इस टूल्स के माध्यम से भी आप अपनी नेटवर्क की समस्या को  काफी हद तक दूर कर सकते हैं |



आप अगर फ्रिज खरीदने का सोच रहे है तो इन बातो का विशेष ध्यान रखे

(आप अगर फ्रिज खरीदने 

 का सोच रहे है तो इन बातो 

 का विशेष ध्यान रखे ) 



गर्मी मे आप फ्रिज लेने को सोच रहे है, तो खरीदते समय कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। उपभोक्ताओं की जरूरत के अनुसार बाजार मे विभिन्न ब्रांड के विभिन्न फीचर्स और आकार मे उपलब्द है।



1 . आप का फ्रिज कैसा होना चाहिए |

आजकल बाजार मे बहुत सारे फ्रिज मिलेंगे लेकिन यह जरूरी नही की वे सभी आपके लिए हो | आजकल बाजार मे सिंगल डोर फ्रिज, डबल डोर , टॉप  फ्रीजर ,बॉटम फ्रिजर, साइड बाय साइड फ्रिजर , बिल्ट इन फ्रिजर जैसे फीचर्स वाले फ्रिज उपलब्द हैं |



2 . सबसे पहले स्टार रेटिंग का ध्यान रखें |

आप अगर फ्रिज खरीदे तो स्टार रेटिंग देखकर खरीदे यानि जितने ज्यादा स्टार उतनी बिजली की कम खपत होगी | जितने समय मे एक स्टार रेटिंग वाला फ्रिज 100 रुपये की बिजली खपत करेगा उतने समय मे पाँच स्टार रेटिंग वाला फ्रिज 60 रुपये की बिजली खपत करेगा | 

आजकल बाजार मे एक स्टार से लेकर पाँच स्टार तक के फ्रिज बाजार मे उपलब्द हैं | आजकल बाजार मे इन्वर्टर तकनीक पर आधारित फ्रिज उपलब्द हैं जो 5 स्टार रेटिंग के मुकाबले 15 से 30 फीसदी ज्यादा एनर्जी सेविंग करते हैं |



3 . स्पेस के अनुसार फ्रिज चुने। 

फ्रिज ऐसा चुने कि आपके घर के दरवाजे से आसानी से अंदर आ सके और किचेन मे आसानी से सेट हो सके | इसके अलावा रोजाना खोलने मे कोई दिक्कत न हो क्योकि छोटे घरों मे फ्रिज रखने मे काफी दिक्कत होती हैं |



4 . क्षमता के अनुसार फ्रिज का चुनाव करना। 

छोटे से लेकर बड़े साइज तक की रेंज में फ्रिज बाजार मे आसानी से आपको मिल जायेंगे लेकिन आपके घर मे अगर 3 से 4 लोग हैं तो आपके लिये 190 से 250 लीटर तक की क्षमता वाला  फ्रिज सही होगा | अगर परिवार बड़ा है तो आप अपनी परिवार की संख्या के अनुसार फ्रिज का चुनाव कर सकती हैं |



5 . स्टाइल और डिजाइन के अनुसार फ्रिज का चुनाव |

आजकल बाजार मे तरह तरह के स्टाइल और डिजाइन के फ्रिज उपलब्द है जैसे सिंगल और डबल डोर वाले फ्रिज| किचन को सुंदर लुक देने के लिए फ्रिज के अनूठे डिजाइन मिलेंगे|अच्छा लुक देने के लिए आजकल ब्रांड फ्लोरल प्रिंट के फ्रिज बाजार मे आ रहे हैं जो देखने मे स्टाइल लगते हैं |



6  . वैरायटी के अनुसार फ्रिज का चुनाव |

टेक्नोलॉजी की इस दुनिया मे वैरायटी की कोई कमी नही है|इसमें सिंगल डोर, डबल डोर, साइड बाइ साइड, टॉप फ्रीजर एंड बॉटम फ्रीजर फ्रिज और फ्रीजर लेस फ्रिज उपलब्द है| 

यदि आपको फ्रीजर की जरुरत नही है तो आप बिना फ्रीजर वाला फ्रीज ले सकती हैं | साथ ही कई फ्रिज एंटी -  बैकटीरियल एयरटाइट गैस्केट के साथ आ रहे हैं जिनमे फ्रिज  मे रखे खाने को बाहरी कीटाणु और बैकटीरिया प्रभावित नही कर पाते हैं |



7  .   जरूरी फीचर्स |

फ्रिज का करते समय हमेशा उसकी क्षमता, कंप्रेसर, कूलिंग सिस्टम, एयर फिल्टरेशन सिस्टम, बिजली की खपत और वारंटी का समय आदि का खास तौर पर ध्यान देना चाहिए |

इसके साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना चाहिए कि बिजली जाने के बाद उसकी कूलिंग  कितनी देर तक बनी रहती हैं|इन सभी बातों को ध्यान मे रखकर फ्रिज खरीदेगें तो आपको इसका अच्छा परिणाम मिलेगा |