व्हाट्सएप की इस ट्रिक से सैकड़ों लोगों को करे एक साथ मैसेज

(अब एक बार में करे एक से अधिक लोगों को  मैसेज )




                                   

दोस्तों आज कल लगभग सभी लोग एंड्रॉयड फोन का इस्तेमाल करते हैं और साथ ही साथ व्हाट्सएप जो सबका और सबसे लोकप्रिय ऐप हैं का भी इस्तेमाल करते होंगे |



स दुनिया में करोड़ो लोग इसका इस्तेमाल अपने पर्सनल लाइफ से लेकर प्रोफेशनल लाइफ के लिए करते हैं। इस ऐप के कारण न जाने कितने लोगो को सुविधाएं मिल रही हैं |जिसकी हम लोग कभी कल्पना भी नही कर सकते है।



वैसे तो सही मायने मे देखा जाएं तो आजकल हर एक व्यक्ति  एंड्रॉयड फोन के माध्यम से  व्हाट्सएप का इस्तेमाल अपनी जरूरत के अनुसार कर कर रहा हैं |अगर दूर तक विचार किया जाए तो इस ऐप ने लोगों के बीच की दूरियों को कम कर दिया हैं |



50 साल पहले की बात करे तो उस समय इतनी टेक्नोलॉजी भी नही हुआ करती थी | एक दूसरे को खबर पहुँचने में सप्ताह भर का समय लग जाता था अगर कहीं 500 किलो मीटर की बात करे तो उसमे खबर पहुचने में तो महीनों लग जाते थे | क्यों कि उस समय पत्र का प्रचलन ज्यादा हुआ करता था 



आज की दुनिया टेक्नोलॉजी से भरी हुई हैं | कहीं न कहीं ये विज्ञान की तरक्की से ही संभव हो सकी हैं | हम सभी लोग उन वैज्ञानिकों के हमेशा ऋणी रहेगे जिन्होंने नये नये अविस्कार कर हमारे कठिन जीवन को सरल बनाया हैं |


इस ऐप के जरिए लोग दूर रहकर भी एक दूसरे से जुड़े रहते हैं। कोई भी त्योहार हो ,अक्सर लोग व्हाट्सएप के जरिए एक दूसरे को शुभकामनाएं भी देते हैं। अपने करीबियों, रिश्तोदारों, दोस्तों व अपने प्रियजनों को शुभकामनाएं देने के लिए इस ऐप का इस्तेमाल अधिक से अधिक किया जाता है|



अगर आप भी किसी को जनकारी देना चाहते है या फिर किसी को विश करना चाहते हैं या कोई पिक्चर या कोई वीडियो भेजना चाहते हो तो हम अपके लिये लाएं हैं एक आसान सा तरीका जिसके माध्यम से आप एक साथ एक बार मे एक से अधिक लोगो को मैसेज, शुभकामनाएं, फोटो या अन्य किसी प्रकार के मैसेज को भेज सकते हैं |


अगर आप एक ही मैसेज को अपने सभी कॉन्टैक्ट को भेजना चाहते हैं तो इसके लिए आप एक बार में केवल पांच से छ: लोगों को ही भेज पाते हैं। ऐसा करने में आपका काफी समय लग जाता है, और झूलझुलाहट होने लगती हैं कभी कभी तो कुछ लोग रह भी जाते हैं जिन्हे मैसेज नही पहुँच पाता हैं और ये सब बार बार मैसेज भेजने की वजह से होता हैं |


लेकिन इस नए तरीके से आप एक ही मैसेज को एक ही बार में कई लोगों को भेज सकते हैं। इस ट्रिक से आपका काफी समय भी बचेगा और साथ ही बैटरी की खपत भी कम होगी | इसके साथ ही ये डर भी खत्म हो जाएगा कि मैसेज भेजने मे कोई छूट तो नही गया हैं |


इस काम को करने के लिए आपको न तो कोई ग्रुप बनाने की जरूरत है और न ही ग्रुप में एडमिन करने की जरूरत है , बल्कि आप इस काम को ब्रॉडकास्ट लिस्ट के जरिए आसानी से कर सकते हैं। 

आईये हम बताते हैं इसको करने का तरीका......

                                   




( पिक्चर - 1)

Step - 1= इसके लिए सबसे पहले आपको व्हाट्सएप ऑन करना होगा फिर टॉप पर राइट की तरफ वर्टिकल डॉट( खड़े तीन बिंदु  ) पर क्लिक करना होगा | जैसा कि ऊपर की (पिक्चर - 1) में दर्शाया गया हैं |





   ( पिक्चर - 2)

Step - 2= यहां आपको न्यू ब्रॉडकास्ट का ऑप्शन मिलेगा | फिर इसके बाद उस पर क्लिक करना होगा | जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 2) में दर्शाया गया हैं |




      ( पिक्चर - 3)

Step - 3= फिर इसके बाद आप जिन कॉन्टैक्ट को मैसेज भेजना चाहते हैं उन कॉन्टैक्ट को सेलेक्ट करके एक ब्रॉडकास्ट लिस्ट तैयार करनी होगी | जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 3) में दर्शाया गया हैं |





( पिक्चर - 4 )

Step - 4= फिर इसके बाद ब्रॉडकास्ट लिस्ट को जो भी मैसेज भेजना हो, मैसेज बॉक्स में टाइप करके मैसेज भेज दे|जैसा कि ऊपर (पिक्चर - 4) में दर्शाया गया हैं |



Step - 5= यहां पर भेजा हुआ मैसेज उन सभी कॉन्टैक्ट तक प्राइवेटली पहुँच जाएगा | और ऐसा सबको दिखाई देगा कि जैसे सभी लोगों को अलग अलग भेजा गया हो |



( इस फीचर में एक महत्वपूर्ण बात ये भी है कि यदि आपका कोई कॉन्टैक्ट नंबर , रिसिव करने वाले के फोन में भी सेव है, तो उन्हें आपका मैसेज समान्य प्राइवेट चैट की तरह ही मिल जाएगा। मैसेज का रिप्लाई करने पर भी आपको वो प्राइवेट मैसेज की तरह ही मिलेगा ) 





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें